PM Modi In Nagour: 28 जुलाई को खरनाल आएंगे पीएम मोदी, तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री चौधरी ने की बैठक
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Election 2023: पीएम नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को राजस्थान के नागौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे खरनाल स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर भी जाएंगे। इसके बाद खरनाल गांव में ही आमसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी की नागौर इकाई ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी नागौर पहुंचे और पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनराम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी समेत प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा भी साथ थे।
केंद्रीय मंत्री ने तेजा मंदिर कमेटी से जुडे़ नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी भी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने खरनाल में प्रस्तावित हैलीपैड का भी दौरा किया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की सभा में जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, सीकर समेत अनेक जिलों से कार्यकर्ता और आम लोग पीएम मोदी की सभा में शामिल होंगे।
मंत्री ने कहा कि पीएम इसके बाद किसान सम्मान निधि के तहत 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए की राशि भी हस्तांतरित करेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में 3 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी खरनाल की धरती से पीएम प्रणाम योजना की भी शुरूआत करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: