करवा चौथ पर सुहागन की भयानक मौत! पति की बांहों में तोड़ा दम, जानें कब-कहां और कैसे हुआ हादसा?

Karwa Chauth Accident: राजस्थान के अजमेर में करवा चौथ की रात सड़क हादसे में एक सुहागन की मौत हो गई। स्कूटर-बाइक की टक्कर से हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि मृतका की बेटियों की चीखें निकल गई। पति भी चीख-चीख कर रोया।

Rajasthan Ajmer Bullet Bike Scooter Collision

करवा चौथ के दिन पत्नी की मौत से पति सदमे में है।

विज्ञापन

Married Woman Died on Karwa Chauth: मौत कब-कहां से और कैसे आ जाए कोई नहीं जानता। एक महिला अचानक हादसे का शिकार हो गई और करवा चौथ की खुशियां मातम में बदल गईं। चांद देखकर व्रत खोलने के बाद महिला डिनर करने के लिए पति और बेटियों के साथ स्कूटर पर निकली। अचानक सामने से आ रही बुलेट बाइक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि महिला की गर्दन बुलेट बाइक के पहिए में फंस गई। इससे पहले की पति अपनी अर्धांगिनी को अस्पताल पहुंचा पाता, वह उसकी बांहों में दम तोड़ चुकी थी। अस्पताल के रास्ते में ही उसकी सांस उखड़ गई। पति चिल्लाता रहा गया, लेकिन उससे उसकी हमसफर का साथ शायद ऐसे ही छूटना था। जो उसकी लंबी उम्र के लिए सुबह से बिना अन्न जल ग्रहण किए उपवास कर रही थी, उसकी मौत होने से पति बदहवास हो गया। आइए जानते हैं कि हादसा कब-कहां और कैसे हुआ?

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा राजस्थान के अजमेर शहर में फॉयसागर रोड पर हुआ। मृतका की पहचान 30 साल की मनदीप कौन के रूप में हुई। हादसे में उसके प्रति गुरप्रीत और दोनों बेटियों को मामूली चोटें आईं। हादसे की जानकारी मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस हादसास्थल पर पहुंची और बुलेट सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गुरप्रीत अपनी पत्नी मनदीप को जवाहरलाल नेहरु अस्पताल लेकर गया, लेकिन पत्नी की मौत होने से वह ऐसे बदहवास हुआ कि कई घंटों तक अस्पताल के कॉरिडोर में बैठा रहा। बेटियां भी रो-रोकर बेहाल थीं। उसके फोन को साइबर टीम से अनलॉक कराकर पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया, जिन्होंने उसे और दोनों बच्चियों को संभाला। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़िता परिवार ने की युवकों की पिटाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस न हादसे को वीभत्स बताया है। पुलिस के अनुसार, मृतक मनदीप की हालत काफी खराब थी। उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, लेकिन हादसे को लेकर मृतका के परिजनों में इतना आक्रोश है कि उन्होंने पुलिस के सामने ही दोनों युवकों की पिटाई कर दी। युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन पीड़ित परिवार की हालत देखकर वे भी काफी निराश नजर आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ