Videos: गंदी दुर्गंध, शीशे टूटे, धुएं का गुबार...दिल्ली में स्कूल के पास धमाके से दशहत, 5 ताजा अपडेट्स

Delhi Blast Videos Viral: दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्कूल के बाहर हुए धमाके के और उसके बाद के हालातों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें आप देख सकते हैं कि कैसे धमाका होते ही धुएं का गुबार उठा और मौके पर क्या-कुछ हुआ?

Delhi Blast

Delhi Blast

Delhi Blast Videos Viral: दिल्ली का रोहिनी इलाका आज सुबह जोरदार धमाके से दहल गया। प्रशां विहार इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल के पास एक धमाका हुआ, लेकिन धमाका कैसे और किसमें हुआ? अभी तक यह पता नहीं चला है। FSL की टीम के मौके से सबूत जुटा लिए हैं। NIA टीम, NSG कमांडो और एंटी टेरर यूनिट मौके पर पहुंचकर जांच कर चुकी है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के धमाके की जांच रिपोर्ट मांग ली है। इलाके को घेरकर बम और डॉग स्कवाड से चप्पा-चप्पा खंगाला गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। DCP रोहिणी अमित गोयल पुलिस विभाग की ओर से जांच टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।आइए इस मामले में जुड़े वीडियो देखते हैं और अब तक के ताजा अपडेट्स के बारे में जानते हैं…

1. धमाका सुबह करीब पौने 8 बजे हुआ। 30 फीट की दूरी तक धमाके की आवाज सुनाई दी। लोगों ने आसमान में धुएं का बुबार देखा। आसमान में 200 से 250 मीटर तक धुंआ ही धुंआ नजर आया। आस-पास की दुकानों के शीशे टूट गए। घरों और कारों के शीशे तक टूट गए। जहां धमाका हुआ, वही गंदी दुर्गंध भी थी, जिस वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत भी हुई।

2. धमाके की खबर मिलते ही सबसे पहले PCR मौके पर पहुंची। इसके बाद रोहिणी के सभी थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। इलाके को घेरकर खाली कराया गया और सीलबंद करके जांच की गई। इसके बाद एक-एक करके फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस की टीमें आईं। बम और डॉग स्कवाड की टीमें भी आईं।

3. बम और डॉग स्कवाड की टीमों ने जहां इलाके का कोना-कोना खंगाला, वहीं स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने लोगों से पूछताछ की। तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। राजधानी में इस तरह अचानक हुए धमाके की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां भी एक्टिव हो गईं। मौके पर आकर क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जांच की। NSG कमांडो भी मौके पर मुस्तैद दिखे।

4. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एंटी टेरर यूनिट और NIA की टीमें भी धमाके की जांच करने आई हैं, क्योंकि सर्च ऑपरेशन में मौके से वायर (तार) नुमा चीज भी बरामद हुई है। ऐसे में यह जांच का विषय कि वह तार विस्फोटक में इस्तेमाल हुई या पहले से वहा गिरी हुई थी। वारदात अंजाम देने के मामले में किसी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

5. दिल्ली पुलिस के PRO संजय त्यागी ने मीडिया के बताया कि फोरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच टीम, स्पेशल सेल, NIA और एंटी टेरर यूनिट की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। जांच पूरी होने तक कोई निर्णायक बयान देना सही नहीं होगा, क्योंकि स्कूल के आस-पास कई दुकानें हैं। फेस्टिवल चल रहे हैं तो किसी दुकान में सिलेंडर में विस्फोट भी हो सकती है। अभी यह नहीं कह सकते कि यह आंतकी घटना हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ