राजस्थान के किन 3 शहरों के बदल गए नाम? CM भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में दी जानकारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा में एक बड़ा ऐलान किया है. मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा की गई है. बता दें कि भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज और जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही कामां का नाम भी कामवन करने की विधानसभा में घोषणा की.

bhajan lal sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा में एक बड़ा ऐलान किया है. मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा की गई है. बता दें कि भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज और जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही कामां का नाम भी कामवन करने की विधानसभा में घोषणा की.

विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में गौ सेवा नीति 2026 लाने की घोषणा की.

विज्ञापन

सीएम भजनलाल ने कहा, पंचायत स्तर पर अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना का हमारा फैसला था. 1800 केंद्र बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है. अगले साल के लिए 1000 और अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी. इसके साथ ही सीएम शर्मा ने जिला स्तर पर मास्टर प्लान बनाने का ऐलान किया.

राजस्थानी वित्त विधेयक विनियोग पर चर्चा के दौरान हुए एलान

  • आंगनबाड़ी के मानदेय में 10 फीसदी की वृद्धि का एलान

बता दें कि राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब दिया. इस मौके पर सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं की.

विज्ञापन

सीएम ने डीग जिले के कामां का नाम कामवन करने का ऐलान किया. साथ ही सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की भी घोषणा की है. इससे पहले राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने तीसरा बजट को पेश करते समय भरतपुर के लिए कई अहम घोषणाएं की थी. इनमें भरतपुर के नदबई में मिनी सचिवालय के निर्माण के अलावा टिंकरिंग लैब को टेक्नो हब के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की.

इसके अलावा जिले में बृज कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का भी ऐलान किया था. साथ ही नए एयरपोर्ट के लिए फिजि​बलिटी स्टडी करवाए जाने की घोषणा की गई. बयाना में एग्रीकल्चर कॉलेज खोला जाएगा, जबकि 15 करोड़ की लागत से भरतपुर में स्पोर्ट्स हब बनाने की भी घोषणा की.

विज्ञापन

साथ ही केवलादेव में प्रवासी पक्षियों के इलाज के लिए स्पेशल सेंटर खोलने की भी घोषणा की गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ