शादी की खुशियां मातम में बदलीं! एक साथ 12 लाशें देख चीख पुकार मची, हादसे में किस-किस ने जान गंवाई?

Rajasthan Dholpur Road Accident: राजस्थान के धौलपुर में आज सुबह हुए हादसे के बाद 5 परिवारों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एक परिवार पूरा खत्म हो गया। किसी ने बेटे खो दिए, किसी की बेटियां छिन गईं। जानिए हादसे में किस-किस ने जान गंवाई?

Rajasthan Dholpur Road Accident

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए।

Rajasthan Dholpur Road Accident Inside Story: राजस्थान के धौलपुर में नेशनल हाईवे- 11 पर शनिवार देररात करीब साढ़े 11 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो में सवार सभी लोग उछलकर सड़क पर गिरे। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। एक परिवार के कई सदस्य और रिश्तेदार मारे गए। हादसे का शिकार हुआ परिवार रिश्तेदार के यहां भात कार्यक्रम खत्म करके लौट रहा था, लेकिन हादसा होने से उस परिवार की शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं। बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने हादसे की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में 8 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल

हादसा धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हाईवे-11बी पर गांव सुनिपुर के पास हुआ। हादसे का शिकार हुआ परिवार बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी गुमट मोहल्ला निवासी पुत्र गफून खान का परिवार था, जो सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौली में रिश्तेदार के यहां गया था। करीब 15 लोग गए थे, जिनमें से 12 हादसे में मारे गए। धौलपुर से जयपुर जा रही बस ने टेम्पो को टक्कर मारी। हादसे में मरने वालों में 8 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर बचाव अभियान चलाया। हादसे की जानकारी मिलते ही बाड़ी के एडिशनल SP ADF कमल कुमार जांगिड़, बाड़ी के उप-जिला कलेक्टर दुर्गा प्रसाद मीणा, बाड़ी के सर्किल ऑफिसर महेंद्र कुमार मीणा, बाड़ी के सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

हादसे में इन लोगों ने जान गंवाई

बाड़ी कोतवाली थाने के SHO शिवलहरी मीणा ने बताया कि हादसे में इरफान का पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसे में मरने वालों की पहचान 38 साल के ऊर्फ बंटी, उसकी 32 वर्षीय पत्नी जूली, उसकी 14 साल की बेटी आसमा, 8 साल के बेटे सलमान, 6 साल के बेटे साकिर के रूप में हुई। अन्य मृतकों में नहनू की 35 साल की पत्नी जरीना, 10 साल की बेटी आशियाना, 9 साल का बेटा सानिफ, 7 साल की बेटी सुखी, आसिफ का 5 साल का बेटा अजान, जहीर का 10 साल का बेटा दानिश और जहीर की 32 साल की पत्नी परवीन शामिल हैं। टेम्पो इरफान का था। बाड़ी अस्पताल के PMO डॉ. हरिकिशन मंगल ने बताया कि 14 घायलों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से 10 लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी। 4 घायलों की हालत नाजुक थी, इसलिए उन्हें धौलपुर रेफर कर दिया गया था, लेकिन 2 लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ