जंग के बीच ईरान में फंसे जयपुर के लोग, परिजनों की सांसें अटकीं, बोले-'मदद करे भारत सरकार'

मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल के युद्ध के बीच जारी तनाव और हमलों के चलते हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. इसी बीच खबर सामने आई है कि जयपुर के कई लोग युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे हुए हैं. इनमें स्टूडेंट्स, कारोबारी और कामकाजी लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जिन्होंने फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रखी है.

iran isreal crisis

ईरान-इजराइल के बीच जारी मिसाइल हमलों और हवाई हमलों की आशंका ने राजस्थान के जयपुर के परिवारों की नींद उड़ा दी है. दरअसल उनके परिवारों के कई लोग ईरान के युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे हुए हैं, जिससे उनके परिजनों में गहरा डर और चिंता का माहौल है. लगातार हो रहे हमलों और हवाई हमलों की आशंका के कारण जयपुर में रह रहे उनके परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. परिवारों का कहना है कि फोन और इंटरनेट सेवाएं बार-बार बाधित हो रही हैं, जिससे संपर्क करना मुश्किल हो गया है. कई लोगों की अपने परिजनों से आखिरी बार दो दिन पहले बात हुई थी, उसके बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन

रिटायर्ड पासपोर्ट अधिकारी रजी हैदर तकवी का दर्द छलका

सुभाष चौक इलाके के रहने वाले रिटायर्ड पासपोर्ट अधिकारी रजी हैदर तकवी और हबीब जहरा ने बताया कि उनकी बेटी हिना तक़वी, दामाद हसन अब्बास और नवासी मरियम ईरान में फंसे हुए हैं. दामाद कई वर्षों से वहां पढ़ाई कर रहे थे और शादी के बाद बेटी भी उनके साथ चली गई थी. परिवार ने बताया कि दो दिन पहले आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, उसके बाद न तो कॉल लग पा रहा है और न ही कोई मैसेज.
इसके अलावा, नवासी मरियम का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका है. परिवार ने कई बार भारतीय दूतावास से संपर्क किया, लेकिन पासपोर्ट नवीनीकरण या नया जारी करने में कोई संतोषजनक मदद नहीं मिली, जिसके कारण वे भारत वापस नहीं लौट पाए. यह स्थिति परिवार को और अधिक परेशान कर रही है.

विज्ञापन

भारत सरकार से मदद की गुहार

परिजनों ने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और ईरान में भारतीय दूतावास से अपील की है कि फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए तत्काल और ठोस प्रयास किए जाएं. उनका कहना है कि दूतावास की प्रक्रियाओं को सरल और तेज किया जाए. विशेष उड़ानें या सुरक्षित रूट के जरिए निकासी की व्यवस्था हो. राजस्थान खासकर जयपुर और अन्य शहरों से फंसे लोगों को प्राथमिकता दी जाए. पूरे देश में हजारों भारतीय ईरान और खाड़ी देशों में फंसे हैं, लेकिन जयपुर के परिवारों की यह चिंता स्थानीय स्तर पर और गहरा रही है. होली और रमजान के मौके पर भी खुशियां मातम में बदल गई हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ