RTO निरीक्षक ने ट्रक चालक को सिर से टक्कर मारकर किया घायल, Video वायरल; कार्रवाई की मांग तेज

निरीक्षक सुरेश कुमार विश्नोई ने अपना पक्ष रखते हुए चालक पर अभद्रता और बदतमीजी का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि चालक ने पहले उनसे बदसलूकी की, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई.

Churu district

राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में रविवार को एक परिवहन निरीक्षक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल गया, जिसने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है. वीडियो में डीटीओ कार्यालय से जुड़े परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार विश्नोई एक ट्रक चालक से बहस के दौरान गुस्से में आकर उसके सिर पर अपने सिर से जोरदार टक्कर मारते दिख रहे हैं. टक्कर इतनी तेज थी कि चालक घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया.

विज्ञापन

घटना नेशनल हाईवे-11 पर सूरजसुखी पेट्रोल पंप के पास हुई बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, निरीक्षक चालक से ड्राइविंग लाइसेंस मांग रहे थे. चालक ने बताया कि उसका लाइसेंस मोबाइल फोन में डिजिटल रूप से मौजूद है और मोबाइल वापस मिलने पर वह दिखा देगा. इसी बात पर विवाद बढ़ गया और अधिकारी ने गुस्से में आकर चालक पर हमला कर दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि चालक ने कोई शारीरिक हमला नहीं किया, बल्कि वह सिर्फ अपनी बात रख रहा था.

विज्ञापन

उधर, निरीक्षक सुरेश कुमार विश्नोई ने अपना पक्ष रखते हुए चालक पर अभद्रता और बदतमीजी का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि चालक ने पहले उनसे बदसलूकी की, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई. हालांकि, वीडियो में यह हिस्सा स्पष्ट नहीं दिख रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकारी अधिकारी के इस दबंगई का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की हैं. जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू करने की बात कही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ