'काम महिलाएं तय करें, 1 करोड़ हम देंगे…' महिला दिवस पर कांग्रेस MLA रफीक खान का बड़ा ऐलान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उनके विधायक कोष से 1 करोड़ रुपये महिलाओं की प्राथमिकता के विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे. इसके लिए इलाके की महिलाएं खुद तय करेंगी कि उनके क्षेत्र में किस काम की सबसे ज्यादा जरूरत है. महिला प्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ बैठक के दौरान ये घोषणा की गई.

International Women's Day

Credit: News24

राजनीति में अक्सर योजनाओं की घोषणाएं मंचों से होती हैं, लेकिन इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जयपुर के आदर्श नगर में एक अलग तस्वीर देखने को मिली. कांग्रेस विधायक रफीक खान ने महिलाओं को सिर्फ शुभकामनाएं ही नहीं दीं, बल्कि उन्हें विधायक निधि कोष से उनकी प्राथमिकता वाले 1 करोड़ रुपए के विकास की कमान सौंपने का भी ऐलान कर दिया. यानी अब ये महिलाएं ही तय करेंगी कि उनके इलाके में किस विकास कार्य पर ये रकम खर्च किया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

रफीक खान ने महिलाओं से किया वादा

महिला दिवस पर अपने निवास पर आयोजित एक खास बैठक में आदर्श नगर क्षेत्र की 40 से ज्यादा महिला पार्षदों और समाजसेवियों को बुलाया गया. माहौल औपचारिक कम और संवाद का ज्यादा था. इसी दौरान रफीक खान ने एक ऐसी घोषणा कर दी जिसने सबको चौंका दिया. उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने-अपने इलाके में जहां विकास की जरूरत समझें, वहां काम प्रस्तावित करें, इसके लिए उनके विधायक कोष से एक करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे यानि इस बार विकास योजनाओं की प्राथमिकता तय करने का अधिकार सीधे महिलाओं के हाथ में होगा.

राजस्थान सरकार पर साधा निशाना

रफीक खान ने कहा कि ये सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि विकास की प्रक्रिया में महिलाओं को नेतृत्व देने की कोशिश है. उनका कहना था कि अगर जरूरत पड़ी तो इस राशि को और बढ़ाया भी जा सकता है. इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र और राज्य सरकार के बजट पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ी कई योजनाएं या तो बंद हो गई हैं या ठप पड़ी हैं. खासतौर पर उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘उड़ान योजना राजस्थान’ का जिक्र करते हुए कहा कि अब ये योजना ठंडे बस्ते में चली गई है. वहीं सरकारी स्कूलों की मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की योजना भी अब दिखाई नहीं देती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ