Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

जयपुर में सरेआम युवक की पिटाई, वीडियो वायरल; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

जयपुर में सरेआम युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल. मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं.

Author
Written By: kj.srivatsan Updated: Apr 9, 2026 13:02

राजधानी जयपुर के महेश नगर थाना इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो ना सिर्फ डराता है बल्कि समाज पर भी सवाल खड़े करता है. स्वेज फार्म इलाके में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और एक युवक को बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा गया.
पीड़ित हरिशंकर शर्मा, जो रामनगर विस्तार के निवासी हैं, ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि राहुल और गौतम नाम के युवकों ने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर रास्ते में रोक लिया. गाली-गलौज के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही पलों में खतरनाक हमले में बदल गया.

हमलावरों ने हरिशंकर को जमीन पर गिराया और फिर लात-घूंसों से लगातार मारते रहे. सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि पूरी घटना के दौरान आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की हिम्मत नहीं दिखाई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;खाने में फिनायल मिलाकर सास को रोज खिलाती थी नई बहू, ऐसे हुआ बड़ी साजिश का खुलासा

घटना का वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

यह भी पढ़ें;राजस्थान में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS का हुआ तबादला, टॉपर टीना

First published on: Apr 09, 2026 01:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.