राजस्थान में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS का हुआ तबादला, टॉपर टीना डाबी को मिली नई जिम्मेदारी

राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में 25 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Rajasthan 65 IAS officers transferred

राजस्थान में निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। चुनाव से पहले प्रदेश बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 65 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई जिलों के कलेक्टर और अन्य विभागों में अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। आईएएस टॉपर टीना डाबी को बाड़मेर से हटाकर टोंक में कलेक्टर पद पर तबादला हुआ है। यह सचिन पायलट का इलाका माना जाता है।

विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में 25 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें जयपुर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, करौली, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलौदी, बारां, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना-कुचामन, नागौर, दौसा, खैरथल-तिजारा, सलूंबर, डूंगरपुर और डीग शामिल हैं।

विज्ञापन

टीना डाबी का ट्रांसफर बाड़मेर से टोंक जिले में किया गया है, जहां वे अब जिला कलेक्टर के पद पर कार्यभार संभालेंगी। इससे पहले वे बाड़मेर जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। टीना डाबी की सख्त प्रशासनिक शैली और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण उन्हें टोंक जिले में भी विकास और प्रशासनिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

जयपुर को मिला नया कलेक्टर

जयपुर को नया कलेक्टर मिल गया है, संदेश नायक को जयपुर का नया कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है ।

विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. जोगाराम को पंचायतीराज विभाग में सचिव एवं आयुक्त बनाया गया है। साथ ही जोगाराम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के निदेशक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। राजन विशाल को जल जीवन मिशन का मिशन का डायरेक्टर बनाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ