राजस्थान के कोटा शहर में बड़ा हादसा सामने आया है. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई. घटना के समय बिल्डिंग में रेस्टोरेंट संचालित होने की जानकारी सामने आई है. बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में 20 बच्चों के दब होने की खबर है. दो बच्चों को गंभीर घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है. वहीं, हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.
कब हुआ हादसा?
शनिवार शाम करीब 8:45 बजे कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा विहार में एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के तुरंत बाद आस-पास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया और अस्पताल भिजवाया. सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं.
स्थानीय लोगों में गुस्सा
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेस्क्यू के लिए जरूरी क्रेन लगभग डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची, जिसके कारण राहत बचाव कार्य में देरी हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया.
वहीं, हादसे को लेकर राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘यह एक दुखद घटना है. मैंने एडमिनिस्ट्रेशन से बात की है. मुझे बताया गया है कि एक व्यक्ति की मौत हुई है. 5-7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. बचाव और राहत अभियान जारी है.’
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
6 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines