Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

Mahangai Rahat Camp: रिकॉर्ड 4 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड का वितरण, अब तक 89.55 लाख से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ

Mahangai Rahat Camp: राज्य सरकार के महंगाई राहत कैम्प हर दिन कामयाबी का एक नया मुकाम बना रहे हैं। 24 अप्रैल से शुरू हुए इन कैम्पों में रजिस्ट्रेशन के लिए जनता में इतना अधिक उत्साह है कि महज 20 दिनों में ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा 4 करोड़ के पार पहुंच चुका है। जबकि […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: May 14, 2023 16:10
Mahangai Rahat Camp

Mahangai Rahat Camp: राज्य सरकार के महंगाई राहत कैम्प हर दिन कामयाबी का एक नया मुकाम बना रहे हैं। 24 अप्रैल से शुरू हुए इन कैम्पों में रजिस्ट्रेशन के लिए जनता में इतना अधिक उत्साह है कि महज 20 दिनों में ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा 4 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

जबकि लाभान्वित परिवारों की संख्या भी 89.55 लाख से अधिक हो चुकी है। शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले के हरियाढाणा गांव में लाभार्थी उषा देवी को 4 करोड़ वां कार्ड सौंपा।

---विज्ञापन---

राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 31.28 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 54.90 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 5.65 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 59.47 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 31.87 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.66 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

पेंशन योजना में 29 लाख लोगों ने कराया पंजीयन

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 29.90 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 45.68 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 72.05 लाख एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 72.05 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2023 04:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.