हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kota News: गाजियाबाद से कोटा आए व्यक्ति का बैग ऑटो में छूटा, पुलिस ने ट्रेस कर दिलाया

विज्ञापन

Kota News: गाजियाबाद के पुरूषोत्तम कुमार सोमवार को अपने रिश्तेदारों के साथ बेटियों का एडमिशन कराने कोटा आए थे। इस दौरान उन्होंने बजरिया रेलवे स्टेशन से केशवपुरा चैराहे जाने के लिए एक ऑटो में बैठे।

केशवपुरा चौराहे पर ऑटो से उतरते समय एक काले कलर का बैग ऑटो में छूट गया था। बैग में 75 हजार रुपये नगद, क्रेडिट कार्ड व डाक्यूमेन्टस थे। इसके बाद फरियादी व उसके रिश्तेदार अभय कमाण्ड सेन्टर पहुंचे।

सीसीटीवी कैमरों से ट्रेस किया ऑटो

अभय कमांड सेंटर की वीडियो सर्विलांस टीम ने उक्त रुट के कैमराें को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरियादी जिस ऑटो में अपना बैग भूल गया था उस ऑटो के नम्बर ट्रेस कर व उसके मालिक का एड्रेस व मोबाईल नम्बर पता कर उसे फोन लगाया गया। उसे अभय कमांड सेंटर के डाटा सेंटर बुलाया गया।

विज्ञापन

ऑटो चालक से की गई पूछताछ

डाटा सेंटर में ऑटो चालक से फरियादी पुरूषोत्तम कुमार के बैग के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ में ऑटो चालक ने बैग अपने पास होना बताया। जिस पर फरियादी द्वारा बैग की जांच की गई तो बैग में रखे 75 हजार रूपये नगद व क्रेडिट कार्ड, डाॅक्यूमेंटस आदि बैग में सुरक्षित पाये गए। इसके बाद अभय कमांड सेंटर द्वारा बैग फरियादी को सुपूर्द किया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola