हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरकार के मंत्री कहते हैं यह मर्दों का प्रदेश है, सीपी जोशी बोले- 'महिलाओं पर अत्याचार करने वाले भेड़ियों के खिलाफ हो कार्रवाई'

विज्ञापन

Kota: बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी रविवार को कोटा में रहे। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान का इतिहास नारी के स्वाभिमान का रहा है। पिछले साढ़े 4 सालों में प्रदेश में दुष्कर्म, महिलाओं पर अपराध, दलित अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। जोशी ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री तो कहते हैं यह मर्दों का प्रदेश है।

महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में करेगी प्रदर्शन

प्रदेशाध्यक्ष ने खाजूवाला मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जो पुलिस वाले थे उस घर में कई महिलाओं को लाते थे, इससे ऐसा लगता है इस कांड में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं इस मामले की जांच होनी चाहिए। सीएम कहते हैं कि 56 प्रतिशत दुष्कर्म की घटनाएं फर्जी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया जब इस प्रकार का वक्तव्य देंगे तो इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा। महिलाओं पर अत्याचार करने वाले भेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

https://twitter.com/cpjoshiBJP/status/1672917682105229312?cxt=HHwWgIDRxZbxsrcuAAAA

विज्ञापन

खाजूवाला मामले में धरने के बाद दर्ज हुई एफआईआर

सीपी जोशी ने आगे कहा कि खाजूवाला की घटना के बाद बीजेपी के नेता और प्रतिनिधियों ने वहां धरना दिया। उसके बाद मामला दर्ज हुआ। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार इस प्रकार के मामलों कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी।

2014 के बाद विदेशों में बढ़ी भारत की ताकत

प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि साल 2014 के पहले लोग कहते थे कि देश का कुछ नहीं हो सकता लेकिन पीएम मोदी के विजन से बड़ा बदलाव आया है। 2014 के बाद विदेशों में भी भारत की ताकत बढ़ी है। जो देश पहले वीजा नहीं देते थे वह भारत के पीछे-पीछे घूमते हैं। उन्होंने कहा कि लीकेज की बड़ी समस्या थी लेकिन अब डीबीटी के माध्यम से सीधा लाभ लाभार्थियों के खाते में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola