हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पूर्व BJP विधायक के बेटे की हादसे में मौत, जोधपुर में डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार

जोधपुर में शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह के बेटे की मौत हो गई। इस दौरान कार में विपुण का रिश्तेदार भी था, जो गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Jodhpur accident news

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह के बेटे विपुणराज सिंह (26) की मौत हो गई। इस दौरान कार में विपुण का रिश्तेदार भी था, जो गंभीर घायल हो गया।

कहां का है मामला

मामला शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के पाल रोड पर बीती रात करीब 12 बजे का है। बताया जा रहा है कि निपुण और उसका साथी पार्थ राठौड़ (25) अमेज कार में सवार थे। स्पीड में कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर गई, जिससे यह भयंकर हादसा हुआ।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, होंडा कार में बाड़मेर हाल उम्मेद हेरिटेज निवासी निपुणराज सिंह और उनका रिश्तेदार उम्मेद हेरिटेज निवासी पार्थ राठौड़ दोनों सवार थे। दोनों डीपीएस चौराहे की साइड गए थे। वहीं से रात में दोबारा उम्मेद हेरिटेज स्थित अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान तेजी में आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और एक फीट ऊंचे डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ चली गई। मौके पर हादसा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। बता दें, यहां निपुणराज सिंह की मौत हो गई, जबकि पार्थ राठौड़ घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- होली के दिन अजीब चोरी! गुलाल लेकर घर में घुसा चोर, 20 हजार लेकर फरार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola