हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jodhpur News: पत्थर व्यवसायी हत्या मामले में पुलिस और आरोपियों में हुई मुठभेड़, 4 गिरफ्तार

विज्ञापन

Jodhpur News: जोधपुर में पत्थर व्यवसायी की हत्या के मामले में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपियों की ओर 4 राउंड फायरिंग की गई। वहीं पुलिस ने अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले का मुख्य आरोपी सुरेश विश्नोई अभी भी फरार है।

व्यापारियों ने बंद कराया बाजार

मामला जोधपुर के ओसियां थाना क्षेत्र के एकलखोरी गांव का है। बता दें कि बुधवार शाम को सुरेश विश्नोई और उसके साथियों ने चेराई गांव में पत्थर व्यवसायी श्याम पालीवाल की पत्थर काटने के औजार से हत्या कर दी थी। इसके बाद क्षेत्र के व्यापारियों ने बाजार बंद करवा दिया था।

चार आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एकलखोरी गांव पहुंची और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी करने लगी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी मदन के पांव में गोली लगी। जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में खारिया ढेढेसरी (बोरुंदा थाना) निवासी अनिल, चिरढ़ाणी (पीपाड़ शहर थाना) निवासी मदन, रमजान जी का हत्था (बनाड़ थाना) निवासी मोहित खटीक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola