Rajasthan Crime News: (लोकेश व्यास, जोधपुर) राजस्थान के जोधपुर में एक सौतेले पिता ने पत्नी से झगड़े के बाद मासूम पर तेजाब फेंक दिया। आरोपी शाहरुख का पत्नी के साथ मामूली विवाद हुआ था। जिसने बेरहमी दिखाते हुए बच्चे को झुलसा दिया। महिला की पहली शादी से उसके दो बच्चे हैं। दो बच्चों के लालन-पालन और एक पिता की तरह प्यार देने का झूठा वायदा कर शाहरुख ने पत्नी से निकाह किया था। लेकिन 3 साल के मासूम बच्चे पर केमिकल डालते हुए सौतेले पिता का दिल जरा सा भी नहीं पसीजा। सौतेले पिता ने दरिंदगी की हदें पार कर दी। तेजाब के कारण मासूम की आंख, सिर सहित शरीर का अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं।
पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आते प्रताप नगर सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। जोधपुर वेस्ट के डीसीपी राजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना 20 जून की है। मासूम की मां ने 21 जून को अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मासूम की मां ने रिपोर्ट में बताया कि 5 महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी हुई थी। कुछ दिन बाद ही उसके पति के साथ विवाद रहने लग गया। उसकी पहली शादी से दो बच्चे हैं।
महिला को कमरे में किया बंद, पड़ोसियों ने बचाया
इस बात को बताने के बाद भी पति शाहरुख ने पहले तो आपत्ति नहीं जताई और दोनों बच्चों को पिता की तरफ प्यार देने का वायदा करते हुए एग्रीमेंट बनवा लिया था। घर में बर्तन धोने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था और उसके बाद मेरे पति ने पत्थर चिपकाने वाली ग्लू केमिकल (तेजाब) बच्चे पर फेंक दी। जिससे बच्चे का मुंह और हाथ झुलस गया है। उसके बाद बच्चे को अस्पताल भी नहीं लेकर जाने दिया। मेरी सास और पति ने कमरे में बंद कर दिया और 2 घंटे बाद चिल्लाने पर जब पड़ोसियों ने आकर कमरे का दरवाजा खोला तो वह अपने बच्चों को लेकर मायके चली आई। उसके बाद अस्पताल ले जाकर बच्चे का इलाज करवाया। महिला ने बताया कि शादी में पिता ने खूबदहेज दिया था। शादी के 2 महीने बाद ही दोनों बच्चों को लेकर शाहरुख उससे झगड़ा करने लगा।
20 जून को शाहरुख गुस्से में घर में आया और गालीगलौज करते हुए कहा कि आज पूरा खेल ही खत्म कर दूंगा। तुझे और दोनों बच्चों को ठिकाने लगा दूंगा। महिला के साथ आरोपी ने मारपीट की और उसके बाद बेटे को भी मारना शुरू कर दिया। इसी बीच महिला की सास भी आ गई। उसने मुझे पकड़ लिया और पति ने जेब से केमिकल निकाला और मुझ पर डालने लगा। महिला किसी तरह बच गई, लेकिन आरोपी ने बच्चे पर केमिकल फेंक दिया और मौके से भाग गया। केमिकल से बच्चे की आंख और सिर झुलस गया है। बच्चे का इलाज जारी है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines