राजधानी जयपुर के करधनी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और तीन मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी. चार लोगों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया है. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रशांत किरण ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 सितंबर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया कि करधनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत आने वाले गोविंद वाटिका इलाके के एक घर में चार शव पड़े हैं. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को वहां एक महिला और उसकी तीन बेटियों के शव मिले, जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई.
बेटी से तनाव और झगड़े को बताया वजह
पुलिस ने जब मृतका के पति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी के साथ उसके रिश्ते काफी तनावपूर्ण थे. बड़ी बेटी अक्सर उसकी बातों और निर्देशों को नहीं मानती थी, जिसे लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे.
आरोपी ने कई बार अपनी पत्नी से भी इस बात की शिकायत की थी, लेकिन उसका मानना था कि पत्नी अपनी बेटी को सही रास्ते पर लाने और मार्गदर्शन देने में नाकाम रही. आरोपी के मन में यह डर भी बैठ गया था कि बड़ी बेटी के इस व्यवहार का बुरा असर उसकी दोनों छोटी बेटियों पर भी पड़ रहा है.
नकारात्मक विचारों में फंसकर उठाया खौफनाक कदम
आरोपी के बयान के मुताबिक, घटना की शुरुआत उस दिन सुबह हुई जब उसने देखा कि बड़ी बेटी ने सोने से पहले उसका दिया गया काम पूरा नहीं किया था. आरोपी को लंबे समय से लग रहा था कि परिवार में उसकी कोई इज्जत और अहमियत नहीं बची है. लगातार आ रहे नकारात्मक और तर्कहीन विचारों के चक्रव्यूह में फंसकर उसने यह भयानक फैसला कर लिया कि पूरे परिवार को खत्म करना ही उसके लिए एकमात्र रास्ता बचा है. इसके बाद उसने अपनी पत्नी और तीनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया.
वारदात के बाद खाटू श्याम भागा आरोपी
चारों की जान लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और सीधा खाटू श्याम मंदिर चला गया. उसने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कई हथकंडे अपनाए और ठिकाने बदले, लेकिन पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
1 day agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
3 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
4 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
4 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
7 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines