सर्दियों में इस्तेमाल करने से पहले रजाई की कैसे करें सफाई, ताकि बदबू हो जाए दूर?

क्या आप भी सर्दियों के लिए अलमारी और बेड बॉक्स से महीनों से रखी रजाई निकालने जा रहे हैं, तो आइए आपको ऐसे आसान टिप्स बताएं, जिसकी मदद से आप इनकी अच्छे से सफाई कर सकते हैं और इस्तेमाल में ला सकते है.

How To Clean Winter Quilts At Home
1 / 7
कई महीनों से अलमारी में रखी रजाई हो गई है गंदी? साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स (Image: AI)

सर्दियां आते ही अलमारी और स्टोर में रखे कंबल-रजाई बाहर निकलने लगते हैं.  लेकिन लंबे समय तक बंद रहने की वजह से इनमें धूल और बदबू आने लगती है. ऐसे में इस्तेमाल से पहले इन्हें अच्छी तरह साफ करना जरूरी है, क्योंकि इसकी तेज बदबू नींद पर भी असर डाल सकती हैं, जिससे सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है.  

विज्ञापन

सिर्फ झाड़ने से नहीं जाएगी बदबू

सिर्फ झाड़ने से नहीं जाएगी बदबू2 / 7

कंबल को बाहर निकालकर अक्सर लोग झाड़ देते हैं और फिर इस्तेमाल में ले आते हैं. लेकिन सिर्फ झाड़ देना हर बार काफी नहीं होता. लंबे समय तक बंद रहने पर उसमें हल्की सीलन और गंध बनी रह सकती है. ऐसे में सफाई के साथ बदबू हटाने के लिए कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद ली जा सकती है. इस स्टोरी में हम जितने भी टिप्स देंगे, वह सभी आसान होंगे, जिसे इस्तेमाल करने पर आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.

विज्ञापन

सफेद सिरका करेगा बदबू दूर

सफेद सिरका करेगा बदबू दूर3 / 7

कंबल या रजाई धोते समय सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे डिटर्जेंट के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से कपड़े में मौजूद बदबू कम करने में मदद मिल सकती है.

पीले दाग पर लगाएं बेकिंग सोडा

पीले दाग पर लगाएं बेकिंग सोडा4 / 7

कंबल या रजाई पर पीले निशान दिखाई दे सकते हैं, तो इसे भी साफ किया जा सकता है. ऐसे दाग को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर दाग वाली जगह पर लगाएं. इसे करीब 10 से 15 मिनट छोड़ दें और वक्त पूरा होने पर गीले कपड़े से उस जगह को साफ कर लें.

विज्ञापन

धूप में सुखाना न भूलें

धूप में सुखाना न भूलें5 / 7

कंबल, रजाई और गद्दों को स्टोर से निकालकर इस्तेमाल करने से पहले धूप दिखाना जरूरी है. इससे इनमें मौजूद नमी और सीलन की गंध कम करने में मदद मिलती है और साथ ही, बैक्टीरिया भी साफ हो जाते हैं. हालांकि, बहुत तेज धूप में लंबे समय तक रखने से कपड़े का रंग हल्का पड़ सकता है, इसलिए एकदम कड़ी धूप में न रखें.

रजाई पर कवर जरूर चढ़ाएं

रजाई पर कवर जरूर चढ़ाएं6 / 7

अगर रजाई जल्दी गंदी हो जाती है तो उसके ऊपर कवर चढ़ाकर रखें. इससे धूल और गंदगी सीधे रजाई तक नहीं पहुंचती. सबसे अच्छी बात यह है कि रजाई के बजाय कवर को समय-समय पर निकालकर आसानी से धोया जा सकता है.

विज्ञापन

साफ करके ही इस्तेमाल करें

साफ करके ही इस्तेमाल करें7 / 7

सर्दी में कंबल और रजाई रोजाना लंबे समय तक इस्तेमाल होते हैं, इसलिए इन्हें साफ रखना जरूरी है. समय-समय पर धूप दिखाएं, दाग तुरंत साफ करें और धोने के बाद पूरी तरह सुखाकर ही अलमारी में रखें. इससे इनकी सफाई और ताजगी बनी रहेगी और रजाई का इस्तेमाल लंबे समय तक चलता रहेगा. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: Winter Tips: स्वेटर धोने का सही तरीका क्या है? 1 गलती भी पड़ सकती है भारी, जानें जरूरी टिप्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन