'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज, साई पल्लवी भी नहीं रोक पाईं अपनी मुस्कान

Ranbir Kapoor Ramayana Event: फिल्म ‘रामायण’ के हैदराबाद में हुए प्री-रिलीज इवेंट में रणबीर कपूर ने हर किसी का दिल जीत लिया. तेलुगु फैंस को एक्टर ने तेलुगु भाषा में ही संबोधित किया. सोशल मीडिया पर एक्टर के इस अंदाज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ranbir kapoor sai pallavi

रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस का जीता दिल (pic Credit- Screengrab)

Ranbir Kapoor Ramayana Event: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में हैदराबाद में हुए फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में रणबीर कपूर ने अपने तेलुगु फैंस का दिल जीत लिया. रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को एक खास सरप्राइज दिया, जिसके बाद ऑडियंस में बैठीं साई पल्लवी भी अपनी स्माइल को रोक नहीं सकीं. फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर जब स्टेज पर स्पीच देने पहुंचे तो उन्होंने अपने फैंस के लिए तेलुगु भाषा में बात की. एक्टर का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया और सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो तेलुगु भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

तेलुगु फैंस को दिया खास सरप्राइज

हैदराबाद में हुए ‘रामायण’ के प्री-रिलीज इवेंट में रणबीर कपूर अपने फैंस को संबोधित करने के लिए स्टेज पर पहुंचे. पहले एक्टर ने इंग्लिश में बात करते हुए फैंस से बातचीत की, लेकिन फिर रणबीर कपूर ने अपने तेलुगु फैंस को एक खास सरप्राइज दिया. एक्टर ने तेलुगु भाषा में बात करते हुए अपने फैंस से बातचीत की और उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनका शुक्रिया अदा भी किया. एक्टर ने तेलुगु में बात करते हुए कहा, ‘मेरे सभी तेलुगु दोस्तों आपने मेरे काम को स्वीकारा है और उसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं. मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं हमेशा कड़ी मेहनत करूंगा और आप सभी को एंटरटेन करूंगा.’

विज्ञापन

रणबीर की बातों पर मुस्काईं साई पल्लवी

एक्टर को तेलुगु भाषा में बात करते देख फैंस काफी खुश हुए और जोर-जोर से तालियां बजाकर उन्हें सपोर्ट भी करने लगे. वहीं एक्टर ने तेलुगु में ही बात करते हुए आगे ये भी कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा होगा.’ एक्टर की बात सुनकर फिल्म में सीता का किरदार निभाने वालीं साई पल्लवी भी अपनी स्माइल को रोक नहीं सकीं और वो एक्टर की बातें सुनकर काफी खुश नजर आईं. वहीं ऑडियंस में बैठी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने भी एक्टर को सपोर्ट करते हुए तालियां बजाई.

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही फिल्म?

बता दें ‘रामायण’ की पूरी स्टारकास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. सिनेमाघरों में ये फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी आज यानी 20 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. वहीं फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और अनुपम खेर जैसे कई सितारे अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ