Dussehra Outfit Ideas: दशहरे पर सिंपल सूट को भी बना सकती हैं स्टाइलिश, बस अपनाएं ये टिप्स
Simple Suit Styling Tips: अगर आप आज के दिन सिंपल सूट पहन रही हैं तो उसे स्टाइल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि आपको खूबसूरत और ट्रेंडी लुक मिल सके.

दशहरे का त्योहार खुशियों और सजने-संवरने का मौका लेकर आता है. आज के दिन हर महिला चाहती है कि वह खूबसूरत और स्टाइलिश दिखे, लेकिन हर बार त्योहार पर नया आउटफिट खरीदना जरूरी नहीं है. अगर आपके पास एक सिंपल सूट है तो आप उसे भी कुछ आसान टिप्स अपनाकर बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी लुक दे सकती हैं. खास बात यह है कि सूट को स्टाइल करने के लिए आपको मार्केट से कुछ लाने की जरूरत भी नहीं है. आप अपनी अलमारी में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं.
हैवी दुपट्टे से दें रॉयल लुक
2 / 7अगर आपका सूट सिंपल है तो उसके साथ हैवी या एंब्रॉयडरी वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं. आप चाहें तो बनारसी, बांधनी या गोटा-पट्टी वर्क वाला दुपट्टा चुन सकती हैं. इसे भी पढ़ें- दशहरे पर इन 5 बुरी आदतों को कहें अलविदा, जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव
स्टेटमेंट ज्वेलरी से बढ़ाएं खूबसूरती
3 / 7सिंपल सूट के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चांदबाली या हैवी ईयररिंग्स पहन सकती हैं. अगर आप ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं तो चोकर नेकलेस या कुंदन ज्वेलरी भी अच्छा ऑप्शन है.
स्टाइलिश फुटवियर से पूरा करें लुक
4 / 7कई बार कपड़ों के साथ सही फुटवियर चुनना भी आपके लुक को खास बना देता है. दशहरे पर अपने सिंपल सूट के साथ जूती, मोजड़ी या एथनिक सैंडल पहन सकती हैं. अगर आपका सूट प्लेन है तो एम्ब्रॉयडरी या मिरर वर्क वाली जूती आपके लुक में चार चांद लगा सकती है.
हेयरस्टाइल में करें थोड़ा चेंज
5 / 7सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि आपकी हेयरस्टाइल भी पूरे लुक को बदल सकती है. सिंपल सूट के साथ खुले बाल, सॉफ्ट कर्ल्स या स्लीक पोनीटेल बना सकती हैं. अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो गजरे के साथ बन हेयरस्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं.
बिंदी और मेकअप से पाएं फेस्टिव लुक
6 / 7अपने सूट के रंग के हिसाब से बिंदी चुनें. मेकअप में हल्का बेस, काजल, आईलाइनर और लिपस्टिक आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं.
सूट की फिटिंग और रंग पर दें ध्यान
7 / 7आपका सूट कितना भी महंगा क्यों न हो, अगर उसकी फिटिंग सही नहीं है तो लुक उतना अच्छा नहीं लगेगा. इसलिए सूट पहनने से पहले इसकी फिटिंग पर ध्यान दें. इसे भी पढ़ें- Dussehra Recipe: दशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल