Entertainment News LIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' को लगा झटका, नेपाल में बैन हुई फिल्म

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (pic credit- imdb/AI)

Entertainment News LIVE Update in Hindi: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को बड़ा झटका लगा है. नेपाल में फिल्म को बैन कर दिया गया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये नेपाल में रिलीज नहीं हो सकेगी. नेपाल में फिल्म की सार्वजनिक स्क्रीनिंग से मना कर दिया गया है. नेपाल के केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने फिल्म को नेपाल में बैन करने का फैसला लिया है. अब आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के नेपाली फैंस इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे. हालांकि बोर्ड ने फिल्म की कहानी पर आपत्तियों का जिक्र अभी नहीं किया है.

विज्ञापन

नरगिस फाखरी का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. वहीं साल 2011 में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था. इस फिल्म में नरगिस को काफी पसंद किया गया था और इस तरह से नरगिस ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. एक्ट्रेस ‘मद्रास कैफे’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘अजहर’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. ‘जेलर 2’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 42.35 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 49.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 15,215 रहे. 5वें दिन 42.35 करोड़ की धांसू कमाई कर फिल्म ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है. फिल्म ने भारत में अब तक 242.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 283.75 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 477.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 500 करोड़ पहुंच जाएगा. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'जेलर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. 'जेलर 2' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 42.35 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 49.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 15,215 रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 242.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 283.75 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 477.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: नरगिस फाखरी मना रहीं 47वां जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. वहीं साल 2011 में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था. इस फिल्म में नरगिस को काफी पसंद किया गया था और इस तरह से नरगिस ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. एक्ट्रेस 'मद्रास कैफे', 'मैं तेरा हीरो', 'हाउसफुल 3' और 'अजहर' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

Entertainment News LIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को बड़ा झटका लगा है. नेपाल में फिल्म को बैन कर दिया गया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये नेपाल में रिलीज नहीं हो सकेगी. नेपाल में फिल्म की सार्वजनिक स्क्रीनिंग से मना कर दिया गया है. नेपाल के केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने फिल्म को नेपाल में बैन करने का फैसला लिया है. अब आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के नेपाली फैंस इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ