'बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?' नशे में 'धुत' दिखे दलेर मेहंदी, मंत्री ने लगाई फटकार

Daler Mehndi: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. हाल ही में उत्तराखंड में एक नवरात्रि इवेंट में परफॉर्मेंस देने पहुंचे सिंगर को मंत्री सुबोध उनियाल ने जमकर फटकार लगाई है. मंत्री का दावा है कि सिंगर स्टेज पर नशे की हालत में नजर आए.

daler mehndi scolded by minister subodh uniyal

दलेर मेहंदी को मंत्री ने जमकर लगाई फटकार (pic credit- Screengrab)

Daler Mehndi: मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में छाए हुए हैं. सिंगर हाल ही में उत्तराखंड में एक नवरात्रि इवेंट में परफॉर्म करने पहुंचे, यहां कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें जमकर फटकार लगा दी. मंत्री ने दावा किया कि सिंगर परफॉर्मेंस के दौरान नशे की हालत में थे. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें मंत्री सुबोध उनियाल सिंगर दलेर मेहंदी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में डांट लगाते हुए मंत्री सुबोध उनियाल सिंगर के नशे में होने की बात करते नजर आ रहे हैं. वहीं उन्हें गाना गाने से रोकते दिख रहे हैं और कह रहे हैं, ‘आपसे बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?’

विज्ञापन

नवरात्रि इवेंट में पहुंचे थे दलेर मेहंदी

दरअसल दलेर मेहंदी को उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले के नवरात्रि इवेंट में परफॉर्मेंस देने के लिए इनवाइट किया गया था. जब दलेर मेहंदी स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे, तभी कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल स्टेज पर आ गए और उन्होंने सिंगर के कथित तौर पर नशे में होने पर आपत्ति जताई. मंत्री सुबोध ने सिंगर को गाना गाने से भी रोक दिया. मिनिस्टर ने कहा कि ये कार्यक्रम मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा है, ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में कलाकारों को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

मंत्री ने जमकर लगाई फटकार

मंत्री सुबोध ने स्टेज पर पहुंचकर सिंगर दलेर मेहंदी को भी जमकर फटकार लगाई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री सुबोध सिंगर दलेर मेहंदी को गाने से रोकते नजर आ रहे हैं और बोल रहे हैं, ‘आपसे बोला नहीं जा रहा तो गाना क्या गाओगे? दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में आप शराब पीकर गा रहे हैं ये ठीक नहीं है.’ वहीं मंत्री ने दलेर मेहंदी को गाने से भी रोक दिया और उन्हें प्रस्तुति देने के लिए मना कर दिया. इसके बाद भीड़ में मौजूद दलेर मेहंदी के फैंस भी काफी चौंक गए.

विज्ञापन

मंत्री सुबोध ने सिंगर पर लगाया आरोप

वहीं इस मामले पर मंत्री सुबोध उनियाल ने इंडियन एक्सप्रेस से भी बात की है. उन्होंने कहा, ‘दलेर मेहंदी इतने बड़े कलाकार हैं, लेकिन इवेंट के दौरान वो नशे में थे. हम हर साल ये इवेंट आयोजित कराते हैं. सिंगर को कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के लिए लाखों रुपये दिए गए थे. साथ ही उनके आने-जाने का खर्चा भी उठाया गया था. लेकिन वो इस कार्यक्रम में नशे की हालत में पहुंचे और स्टेज पर ठीक से गा भी नहीं पा रहे थे, जिसके बाद मुझे ही स्टेज पर जाना पड़ा और उन्हें रोकना पड़ा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ