Jaipur News: राजस्थान की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम गहलोत ने विधानसभा में बजट पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान में रक्षाबंधन के पर्व से महिलाओं को स्मार्टफोन मिलना शुरू हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रारंभिक चरण में 40 लाख लाभान्वितों को फ्री स्मार्टफोन फोन दिए जाएंगे।
प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन
बता दें कि सरकार ने पिछले बजट में मुख्यमंत्री डिजिटल योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत चिंरजीवाी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन मिलना था। सीएम ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से ये स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
प्रथम चरण में रक्षाबंधन पर चिरंजीवी परिवारों की सरकारी विद्यालयों में 10 से 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओं महाविद्यालय, आईटीआई और पोलेटेक्निक में अध्ययनरत छात्राओं तथा विधवा और एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को इस योजना के तहत स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जांएगे।
चरणबद्ध तरीके से पूरी करेंगे योजना
सीएम कहा कि बजट में इस योजना की घोषणा के बाद वैश्विक स्तर पर चिपसेट का संकट उत्पन्न हो गया था। इस वजह से स्मार्टफोन की उपलब्धता के साथ ही इनकी कीमतों में भी वृद्धि हो गई थी। फिर भी हम महिलाओं को स्मार्टफोन देने का काम चरणबद्ध तरीके से पूरा करेंगे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines