Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत साढ़े चार वर्षों में प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं रखी है। हमने जनता से जो वादे किए, वो निभाए हैं और जनता ने जो भी मांगा वो पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जनता जो भी सुझाव देगी, उन पर राज्य सरकार द्वारा गंभीरता के साथ विचार किया जाएगा।
राज्य की योजनाएं पूरे देश के लिए अनुकरणीय
मुख्यमंत्री से शनिवार को बयाना-रूपवास से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और महंगाई राहत कैंपों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। गहलोत ने कहा कि बयाना-रूपवास क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के कई कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं पूरे देश के लिए अनुकरणीय है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 25 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। राज्य में स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू किया गया है, जो एक क्रांतिकारी कदम है। राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टि से 19 नए जिले बनाए गए हैं।
30 हजार विद्यार्थियों को कराई जा रही निशुल्क कोचिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने गुर्जर आंदोलन का शांतिपूर्वक समाधान किया। एमबीसी वर्ग को 5 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में इस वर्ग के युवा नौकरी लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अन्तर्गत 30 हजार विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग करवाई जा रही है।
राज्य में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए हैं, जिनमें 3 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त कर राजस्थान के बच्चे आगामी समय में देश में नम्बर वन बनेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक निर्भयलाल जाटव, दिनेश सूपा, दीवान सिंह, ज्ञानेश्वर शर्मा एवं समय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
19 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines