Jaipur: राज्य सरकार प्रदेश के शैक्षिक उत्थान के लिए अहम निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 47 राजकीय विद्यालयों में अतिरिक्त संकाय खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इनमें 39 विद्यालयों में विज्ञान संकाय, 3 में वाणिज्य तथा 5 में कला संकाय खोले जाएंगे।
इनमें झुंझुनूं के 5, बीकानेर, दौसा व जयपुर के 4-4, बाड़मेर, अलवर, सीकर व जोधपुर के 3-3, भरतपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, उदयपुर व जोधपुर के 2-2 तथा अजमेर, भीलवाड़ा, चूरू, डूंगरपुर, जालौर, करौली, नागौर व राजसमंद के 1-1 विद्यालय में नवीन संकाय खोले जाएंगे।
इन पदों का किया जाएगा सृजन
नए खुलने वाले अतिरिक्त संकायों के संचालन के लिए स्कूल व्याख्याता के 143 एवं प्रयोगशाला सहायक के 39 पदों का सृजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी रूचि के संकाय में स्थानीय स्तर पर ही पढ़ने का अवसर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 246 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
246 विद्यालय होंगे अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित
इस स्वीकृति से अजमेर के 13, अलवर के 20, बारां के 7, बाड़मेर के 6, भरतपुर के 10, बीकानेर के 8, चित्तौड़गढ़ के 3, दौसा के 12, धौलपुर के 8, डूंगरपुर के 5, गंगानगर के 7, हनुमानगढ़ के 11, जयपुर के 32, जालौर का 1, झुंझुनूं के 12, जोधपुर के 20, करौली के 5, नागौर के 18, राजसमंद के 8, सवाई माधोपुर के 13, सीकर के 8, टोंक के 12 तथा उदयपुर के 7 राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित किए जाएंगे। इन विद्यालयों में 57 प्राथमिक, 125 उच्च प्राथमिक तथा 64 उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राज्य में शिक्षा का स्तर ऊपर उठ सकेगा तथा क्षेत्र के विद्यार्थी स्थानीय स्तर पर ही अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
12 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
13 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines