Fire in Jaipur: राजधानी के बस्सी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार शाम एक प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां और कई पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग इतना भीषण था कि दो किमी दूर से लपटें दिख रही थीं। आग से फैक्ट्री में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है।
पुलिस के अनुसार शाम करीब 6 बजे के लगभग बस्सी रीको क्षेत्र में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से वहां पर मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। आग को काबू करने के लिए बस्सी फायर स्टेशन सहित आसपास के फायर स्टेशन से मौके पर गाड़िया पहुंची। लेकिन गाड़िया मौके पर पहुंची तक तक आग विकराल रुप ले चुकी थी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग बस्सी रिको में स्थित गोविन्द प्लाईवुड की फैक्ट्री में लगी। मौके पर पहुंची बस्सी थाना पुलिस और दमकलकर्मियों ने बताया कि इस आग में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग किस कारण से लगी इसके कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।
वहीं पुलिस अभी नुकसान हुए माल का आंकलन करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बस्सी के रीको औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्ट्रियों को संचालन हो रहा है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि फैक्ट्री के पास फायर एनओसी थी या नहीं। पुलिस का कहना है कि वह अब पूरे इलाके में चल रही फैक्ट्रियों की फायर एनओसी की जांच करेगी और यहां पर आग बुझाने के उपकरण जांचेगी। जिससे की भविष्य में कभी भी इस तरह की कोई घटना हो तो उस पर तुरंत काबू पाया जा सकें।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines