Immoral Act after Coming On Tourist Visa, बालोतरा: राजस्थान के बालोतरा में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। रेड के दौरान कस्टमर्स के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली 10 लड़कियों में से 9 विदेशी हैं। यहां इस मामले में बड़ी बात यह है कि ये सभी 9 युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। कितना हैरानीजनक पहलू है कि वीजा घूमने के लिए लिया और फिर इन्होंने तन बेचना शुरू कर दिया। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वाकया जिला मुख्यालय नगर बालोतरा और पास के कस्बे पचपदरा का है। डीएसपी भूपेंद्र चौधरी ने इस बारे में बताया कि पुलिस को यहां चल रहे स्पा सेंटर में देह व्यापार की शिकायत मिली थी। उन्होंने एक्शन के लिए टीम तैयार करके एक सिपाही को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा और फिर बात पुख्ता होने के बाद इशारा मिलते ही पूरे दल-बल के साथ छापा मारा। उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों में 10 युवतियां 5 कस्टमर्स के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। इनमें से एक गुजरात के सूरत की है तो 9 अलग-अलग देशों से ताल्लुक रखती हैं।
यह भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड को साथ रखना चाहती थी, इसलिए मार दिया…जहर पीकर थाने पहुंचे पति ने सुनाई मर्डर की कहानी
पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार 16 लोगों में विक्रम पुरी उर्फ विक्की नामक स्पा सेंटर का संचालक भी शामिल है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर चलाने वाले थाईलैंड, मलेशिया, नेपाल और भूटान से लड़कियों को टूरिस्ट वीजा पर लेकर आते थे। यहां मसाज पार्लर की आड़ में इनसे देह व्यापार कराया जाता था और कस्मटर्स के साथ इन युवतियों का 3 से 5 हजार रुपए में सौदा होता था। फिलहाल सभी से पूछताछ का क्रम जारी है, जिसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: शूटिंग कोच पर रेप का आरोप, शूटर्स बोलीं- बार-बार अकेले फ्लैट पर आने को कहता था
उधर, सूत्रों की मानें तो उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि बालोतरा जिले के नया बस अड्डा, जोधपुर-बाड़मेर हाईवे, जसोल फांटा, रिफाइनरी रोड, पचपदरा बाईपास, यहां से जाते रोड पर और पचपदरा कस्बे में ऐसे स्पा सेंटर्स की भरमार है। इनमें किना किसी रोक-टोक के देह की सौदेबाजी होती है। पुलिस भी खानापूर्ति ही करती है, वहीं जब कभी पुलिस की तरफ से छापा मारा जाता है तो एक जगह कार्रवाई होते ही भनक पाकर दूसरे तमाम सेंटर्स के संचालक और यहां अपना तन बेचने आई महिलाएं कुछ दिन के लिए भूमिगत हो जते हैं। बाद में फिर से वही पुराना काम शुरू कर देते हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines