Sukhdev Singh Gogamedi की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, सुखदेव को 17 नहीं... इतनी लगी थीं गोलियां

Gogamedi Murder Case Postmortem Report : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Gogamedi-murder-case
विज्ञापन

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Postmortem Report : पूरे देश में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के ठीक के बाद हमलवारों ने घर में घुसकर गोगामेड़ी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था, लेकिन अबतक पुलिस के चंगुल से आरोपी फरार हैं। इसके बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में बंद ऐलान करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। अब गोगामेड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि हमलावरों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को 17 गोलियां मारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब साफ हो गया है कि गोगामेड़ी को 17 नहीं… बल्कि 9 गोलियां मारी गई थीं और शूटरों को लाने वाले नवीन शेखावत को 7 गोलियां लगी हैं। अब पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
WhatsApp Image 2023-12-07 at 13.50.14 (1)

पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को उठाया

विज्ञापन

गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डीडवाना से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानना चाहती है कि हत्यारों ने वारदात को अंजाम से पहले या बाद में इस संदिग्ध का इस्तेमाल किया था। साथ ही इस मामले में इस संदिग्ध युवक की क्या भूमिका थी और उसने हत्यारों की क्या-क्या मदद की थी।

शूटरों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही एसआईटी की टीम

विज्ञापन

एसआईटी की टीम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच के लिए कर रही है। तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी दिनेश एमएन की निगरानी में यह टीम काम कर रही है। टीम लगातार इस वारदात को अंजाम देने वाले शूटर नितिन फौजी और शूटर रोहित की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अबतक कोई भी नहीं पकड़ा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ