Sukhdev Singh Gogamedi की हत्या के बाद छलका बेटी का दर्द, बताई क्या थी पिता की आखिरी ख्वाहिश?

Sukhdev Singh Gogamedi daughter: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के बाद उनकी बेटी का दर्द छलका है, पढ़िए उन्होंने क्या कहा?

Untitled design (2)
विज्ञापन

Sukhdev Singh Gogamedi daughter: राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या से देश सन्न है। बता दें कि दो शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने घर में घुसकर गोगामेड़ी को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत के बाद उनकी बेटी ने समाचार एएनआई से बात की है।

बेटी का छलका दर्द

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की बेटी ने कहा कि मेरे पिता की दो हत्यारों के द्वारा हत्या कर दी। पंजाब पुलिस ने मेरे पिता को सुरक्षा मुहैया करने की बात कही थी, लेकिन राज्य के द्वारा कोई सुरक्षा नहीं दी गई, जबकि मेरे पिता को पाकिस्तान से लगातार धमकियां मिल रही थीं।

विज्ञापन

बेटे की तरह पाला

गोगामेड़ी की बेटी ने बताया कि पिता ने हमेशा उनको अपने बेटे की तरह पाला। कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मैं उनकी बेटी हूं। दिवंगत पिता की बेटी का कहना है कि उनके पिता हमेशा यही कहते थे कि मैं तुम्हें अपना बेटा मानता हूं, जब मैं न रहूं तब तुम मेरी जगह संभालना और लोगों के लिए काम करना।

पिता की आखिरी ख्वाहिश पूरी करूंगी

गोगामेड़ी की बेटी ने कहा कि जैसे उनके पिता सर्व-समाज के लिए खड़े रहते थे, ठीक वैसे ही अब वह खुद और उनकी माता मदद के लिए खड़ी रहेंगी। बेटी का कहना है कि वह अपने पिता की ख्वाहिश पूरा करने के लिए राजनीति में कदम रखेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ