Dead Body In Tractor After Death Pali: पाली जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सुमरेपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर मिले अज्ञात शव को एंबुलेंस की जगह पर कचरा परिवहन ट्रैक्टर से श्मशान घाट ले जाया गया। मौत के बाद शव के साथ हुई बेकद्री की चर्चा पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार जवाई बांध से नाना की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर जीआरपी ने अज्ञात शव बरामद किया था। जीआरपी शव को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया था। शव की शिनाख्त नहीं होने पर सोमवार को जीआरपी ने अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। इसके लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाई तो जीआरपी ने नगरपालिका के कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर से शिवगंज मार्ग स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। ट्रैक्टर में शव को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
जीआरपी बोली- हमें नहीं मिली एंबुलेंस
मामले में जीआरपी काॅन्स्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को हमने अज्ञात शव बरामद किया था। शिनाख्त नहीं होने पर सोमवार को हमने श्मशान घाट ले जाने के लिए नगरपालिका को पत्र लिखा था। इस पर नगरपालिका ने ट्रैक्टर भेज दिया। वहीं आबूरोड़ जीआरपी थाना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए हमनें एंबुलेंस के लिए काफी प्रयास किया। उपलब्ध नहीं होेने पर हमनें नगरपालिका से संपर्क किया तो उन्होंने ट्रैक्टर भेज दिया। हमें नहीं पता था कि इस ट्रैक्टर से शहर का कचरा उठाया जाता है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines