दिल्ली यूनिवर्सिटी में पहली बार इसी साल मिलेगी डिग्री, 20 नवंबर को होगी कॉन्वोकेशन सेरेमनी

DU Convocation 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी का 103वां दीक्षांत समारोह 20 नवंबर को होगा. पहली बार छात्रों को कोर्स पूरा करने वाले साल में ही डिग्री मिलेगी.

WhatsApp Image 2026-10-22 at 5.31.32 PM

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 103वें दीक्षांत समारोह में हजारों छात्रों को डिग्रियां और मेडल दिए जाएंगे (Photo-careers360.com)

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए इस साल एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब छात्रों को अपनी डिग्री पाने के लिए अगले साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. विश्वविद्यालय पहली बार छात्रों को उसी साल डिग्री देने जा रहा है, जिस साल वे अपना कोर्स पूरा करेंगे. दिल्ली यूनिवर्सिटी का 103वां कॉन्वोकेशन सेरेमनी 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी . इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह करेंगे.

विज्ञापन

पहली बार इसी साल मिलेगी डिग्री

इस बार के कॉन्वोकेशन सेरेमनी की सबसे खास बात डिग्री देने की नई व्यवस्था है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह के मुताबिक, विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार छात्रों को उसी साल डिग्री दी जाएगी, जिस साल उन्होंने अपना कोर्स पूरा किया है. इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिल सकती है, जिन्हें पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद डिग्री की जरूरत होती है. कई बार छात्र आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन औपचारिक डिग्री मिलने का इंतजार करना पड़ता है. नई व्यवस्था से इस परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

विदेश में पढ़ाई और नौकरी करने वालों को फायदा

आज कई छात्र ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं. वहीं, कई विद्यार्थी कोर्स पूरा होते ही नौकरी के लिए आवेदन करते हैं. ऐसे में समय पर डिग्री मिलना जरूरी होता है. अगर डिग्री मिलने में देरी होती है, तो छात्रों को एडमिशन या नौकरी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो सकती है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए उसी साल डिग्री देने का फैसला किया है.

85,231 ग्रेजुएशन और 7,235 पोस्ट ग्रेजुएशन छात्रों को मिलेगी डिग्री

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 103वें कॉन्वोकेशन सेरेमनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी. विश्वविद्यालय के मुताबिक, इस बार 85,231 ग्रेजुएशन और 7,235 पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी. इस तरह इन दोनों वर्गों के कुल 92,466 छात्र डिग्री प्राप्त करेंगे. इसके अलावा, 400 से अधिक पीएचडी स्कॉलर्स को भी डिग्रियां दी जाएंगी. यानी समारोह में कुल डिग्रियों की संख्या 92,866 से अधिक होगी.

विज्ञापन

163 छात्रों को गोल्ड मेडल, 34 को पुरस्कार

समारोह में केवल डिग्रियां ही नहीं दी जाएंगी, बल्कि पढ़ाई और दूसरी उपलब्धियों के लिए छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा. विश्वविद्यालय की जानकारी के अनुसार, इस बार 163 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और एक विद्यार्थी को सिल्वर मेडल दिया जाएगा. इसके अलावा, 34 छात्रों को अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा.

20 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

कॉन्वोकेशन सेरेमनी की तैयारियों को लेकर वाइस चांसलर योगेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह बैठक 21 अक्टूबर को हुई थी. इसमें 20 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और अलग-अलग जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ