Rajasthan University: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्रों को बड़ी सौगात दी है। सीएम गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय में लगभग 12 करोड़ रू की लागत से तैयार नवनिर्मित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय भवन व 23.32 लाख रू की लागत से बने तीरंदाजी खेल मैदान का लोकार्पण किया। साथ ही परिसर में 13.22 लाख की लागत से स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
सीएम गहलोत ने इस अवसर पर आयोजित सभा में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भविष्य निर्माण के लिए सपने देखें। सकारात्मक सोच के साथ संकल्पित होकर पूरा करने में जुट जाएं, तभी सफलता मिलेगी।
आगे उन्होंने कहा कि हमारे देश और प्रदेश का भविष्य युवाओं के कंधों पर ही है। विद्यार्थियों के अच्छे संस्कार ही मानव संसाधन के रूप में भविष्य निधि है। राज्य सरकार प्रतिबद्धता से युवा पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास सहित सभी तरह के उच्च अवसर प्रदान कर रही है।
वहीं सीएम गहलोत ने बजट पर बोलते हुए कहा कि, प्रदेश का अगला बजट भी युवाओं और विद्यार्थियों को समर्पित रहेगा, आप बेहतर बजट के लिए अपने सुझाव भेंजे। राज्य सरकार की सोच युवा पीढ़ी के सपनों के साथ है।
बता दें इससे पूर्व तीरंदाजी खेल मैदान में फीता काटकर और निशाना साधकर मैदान तीरंदाजों को सौंपा। तीरंदाजों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इसके बाद बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। भवन में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines