Jaipur: सीएम गहलोत शुक्रवार को जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने महंगाई राहत कैंपाें का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्हाेंने एक जनसभा को संबोधित किया। हालांकि उनके जमवारामगढ़ आने से पहले एक गफलत हो गई। सीएम एक गलत सूचना की वजह से कार्यक्रम में 1 घंटे देरी से पहुंचे। इस वाकये का जिक्र सीएम ने स्वयं जनसभा को संबोधित करते समय बताया। सीएम ने बताया कि हमें कहा गया कि वहां पर अंधड़ आ गया, टेंट गिर गया है। जब हम यहां आए तो हमें मालूम पड़ा कि यहां तो लोग गर्मी से मर रहे हैं उमस से बहनें परेशान हो रही हैं। इसकी तकलीफ मुझे है।
निर्दलीयों की वजह से मैं सीएम के रूप में आपके सामने खड़ा हूं
सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए जुलाई 2020 के घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले की तरह आप हमें चुनाव जिताओ। हमारी पार्टी ने जयपुर की 19 सीटों में 10 पर विजय प्राप्त की। 6 सीटें भाजपा के खाते में गई। 3 पर हमारी पार्टी के निर्दलीय जीते। सीएम ने कहा कि इन तीनों समेत 11 निर्दलीयों ने हमारा साथ नहीं दिया होता तो हमारा काम हो गया था। मैं आज आप लोगों के सामने सीएम के रूप में खड़ा नहीं होता। आप समझ जाइए कि देश में सरकारों को गिराने का कितना खतरनाक काम चल रहा है। कर्नाटक, मध्यप्रदेश, और अन्य राज्यों में सरकार गिर गई।
ईसरदा को लेकर हम डीपीआर बना रहे हैं
सीएम ने आगे कहा कि इस क्षेत्र में पानी को लेकर बहुत सारी समस्याएं हैं। यह हम सब जानते हैं। केंद्र सरकार ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर देती है तो मेरा दावा है कि ईसरदा को लेकर हम जो डीपीआर बना रहे हैं, उससे हम रामगढ़ को भी भर देते। रामगढ़ बांध ईसरदा बांध से ही भरा जा सकता है जिसके लिए हमने काम शुरू कर दिया हैं। सीएम ने आगे कहा कि सरकार भले ही कितना ही अच्छा काम कर ले, जनता आशीर्वाद देगी तो हमारी ही सरकार बनेगी। क्योंकि लोकतंत्र में माई बाप जनता ही होती है।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
20 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines