हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Google Maps से गलत दिशा दिखाने पर हुआ बड़ा हादसा, 3 की मौत, 1 लापता

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गूगल मैप से गलत दिशा मिलने के कारण एक वैन तीन साल से बंद पड़ी पुलिया पर पहुंच गई और तेज बहाव में नदी में बह गई। इसमें सवार कुल 9 लोग थे, जिनमें से 5 लोगों को निकाल लिया गया, जबकि 4 लोग बह गए।

विज्ञापन

अक्सर आप गूगल से जुड़े अपडेट सुनने के साथ-साथ उससे जुड़े हादसे भी सुनते रहते हैं। कई बार शॉर्ट कट अपनाने के चक्कर में बड़े हादसे हो जाते हैं। इसी में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गूगल मैप से गलत दिशा मिलने के कारण एक वैन तीन साल से बंद पड़ी पुलिया पर पहुंच गई और तेज बहाव में नदी में बह गई।

वैन में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 4 लोग बह गए। बहने वालों में 2 महिलाएं और 2 मासूम बच्चे शामिल थे।

NDRF का बचाव कार्य जारी

इस हादसे में चंदा पत्नी हेमराज, ममता पत्नी मदन और खुशी पुत्री मदन की मौत हो गई। वहीं, 6 साल की रूत्वी पुत्री हेमराज अभी भी लापता है, जिसकी तलाश NDRF और सिविल डिफेंस टीमें कर रही हैं।

सुरक्षित निकाले गए लोगों में मदनलाल पुत्र देवीलाल, हितेश पुत्र सोहन, लीला पत्नी देवीलाल और दो बच्चे काव्यांश और आयांश शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मातृकुंडिया डैम से पानी छोड़े जाने के कारण बनास नदी में उफान आ गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: लूणी नदी में बही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 3 की मौत, 3 लापता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें