हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बीजेपी निकालेगी 3 परिवर्तन यात्राएं, अभियान चलाकर सरकार की कमियां करेगी उजागर, जानें क्या है प्लान

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इस क्रम में विपक्षी पार्टी भाजपा सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ जबरदस्त अभियान चला रही है। पिछले 2-3 महीनों से प्रदेश में भाजपा जनाक्रोश अभियान से लेकर नहीं सहेगा राजस्थान जैसे अभियान चला चुकी है। इन अभियानों में प्रदेश की जनता का उसे समर्थन भी मिला। इसके अलावा पार्टी अब तक जयपुर में 2 बड़े प्रदर्शन कर चुकी है। अगले तीन महीने की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, महामंत्री भजनलाल शर्मा, मोतीलाल मीणा और दामोदर अग्रवाल समेत पार्टी के विभिन्न मोर्चाे के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

इन मुद्दों पर घेरेगी बीजेपी

प्रदेश भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3 महीने में पार्टी की ओर से प्रदेश के 3 क्षेत्रों से परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएगी। इन यात्राओं के रूट और समय को लेकर भी बैठक के दौरान मंथन किया गया। हालांकि अभी तक इसे फाइनल नहीं किया गया है। इस यात्राओं के दौरान पार्टी महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार, बदहाल कानून-व्यवस्था किसानों पर हुए अत्याचार की घटनाओं को बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सरकार कमियों को उजागर किया जाएगा।

युवाओं और महिलाओं पर फोकस

बैठक में पार्टी की ओर से युवाओं और महिलाओं को साधने के लिए विशेष रणनीति बनाने के लिए कहा गया है। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश युवा मोर्चा की टीम काॅलेजों, हाॅस्टल और अन्य संस्थानों में जाकर नए वोटर्स को राष्ट्र प्रथम के संकल्प से जोड़ने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola