जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। भारतीय सेना के हमलों से पाकिस्तान डर गया और दूसरे देशों से युद्ध रुकवाने की अपील की। इसे लेकर राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दावा किया कि न्यूक्लियर प्लांट में लीकेज हुआ तो भारत के सामने पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने दावा किया कि जब परमाणु संयंत्र में लीकेज शुरू हो गया था तो पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगा। इसके बाद पाकिस्तान दुनिया के देशों से प्रार्थना करने लगा कि यह युद्ध बंद कराओ, सीजफायर कराओ। लेकिन भारत किसी बात सुनने वाला नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस नष्ट किए और रडार तोड़ दिए। ऑपरेशन सिंदूर कुछ समय के लिए रोका गया।
यह भी पढ़ें : ‘नवाज शरीफ ने बनाया था भारत पर हमले का प्लान…’, पाकिस्तान के मंत्री का चौंकाने वाला दावा
जानें मदन राठौड़ ने क्या दिया बयान?
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के सर्वोच्च अधिकारी ने भारतीय सेना के सर्वोच्च अधिकारी से गुहार लगाई कि कृपया करके युद्ध रोक दीजिए। तब भारत ने कहा कि सीजफायर हमारी शर्तों पर होगा। जब पाकिस्तान ने भारत की शर्तें मान लीं, तब जाकर कुछ समय के लिए ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया, अभी समाप्त नहीं हुआ है। अगर पाकिस्तान ने फिर से नापाक हरकत की तो ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा।
एके भारती ने पाकिस्तान के परमाणु प्लांट के सवाल को टाल दिया था
क्या भारतीय सेना ने किराना हिल्स पर हमला किया था? इस सवाल का जवाब एयर ऑपरेशंस के डॉयरेक्टर जनरल एयर मार्शल एके भारती ने हल्के-फुल्के अंदाज में दिया। उन्होंने कहा कि किराना हिल्स में कुछ परमाणु इंस्टॉलेशंस हैं, यह बताने के लिए धन्यवाद, लेकिन इसके बारे में हमें पता नहीं था। सोशल मीडिया पर इसके बारे में सवाल उठाए जा रहे थे कि क्या सच में किराना हिल्स में पाकिस्तान के परमाणु हथियार स्टोर हैं?
यह भी पढ़ें : ‘दो हफ्ते से सो नहीं सके…’, BSF जवान पूर्णम कुमार की वतन वापसी, क्या बोले पिता और पत्नी?
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines