'नवाज शरीफ ने बनाया था भारत पर हमले का प्लान...', पाकिस्तान के मंत्री का चौंकाने वाला दावा

India Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद कई चौंकाने वाले दावे सामने आ रहे हैं। पता चला है कि पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले के पीछे नवाज शरीफ का हाथ है। ये दावा खुद पाकिस्तान की एक मंत्री ने किया है।

PM Modi Nawaz Sharif Shahbaz Sharif

नवाज शरीफ के बारे में नया खुलासा।

India Pakistan Conflict: ऑपरेशन सिंदूर से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है। भारत ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया तो उल्टा आतंकियों की पैरवी करने लगा। इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने मुंहतोड़ जवाब देकर उसे उल्टे पांव दौड़ा दिया। दुनिया जानती है कि पाकिस्तान की सरकार सेना के इशारे पर चलती है। ऐसे में भारत ने पाकिस्तान की सेना और उसकी सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर आगे से ऐसा कुछ होता है तो पहले से ज्यादा आक्रामक रूप से मारा जाएगा। इस बीच पाकिस्तान के एक वरिष्ठ नेता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन

नवाज शरीफ के सुपरविजन में हुआ हमला 

सत्ता पर काबिज पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-N) के सीनियर लीडर ने दावा किया है कि भारत के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन को पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी के प्रेसिडेंट नवाज शरीफ ने इशारे पर अंजाम दिया गया। ये ऑपरेशन नवाज शरीफ के सीधे दखल और सुपरविजन में हुआ था।

विज्ञापन

पंजाब प्रांत की सूचना मंत्री अजमा बुखारी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह दावा किया। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ ने भारत के हमलों पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को व्यवस्थित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बुखारी के मुताबिक, “भारत के खिलाफ पूरा अभियान पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ की देखरेख में तैयार किया गया। वह ए, बी, सी, डी’ टाइप के नेता नहीं हैं।”

विज्ञापन

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना

4 दिनों तक चले भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर हुए युद्ध विराम के कुछ दिनों बाद यह टिप्पणी आई। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया। जवाब में पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का असफल प्रयास किया।

नवाज शरीफ ने कूटनीतिक समाधान की वकालत की

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और शहबाज शरीफ के बड़े भाई नवाज शरीफ ने लगातार भारत-पाक तनाव के कूटनीतिक समाधान की वकालत की, लेकिन यह दावा कुछ और ही कहानी कह रहा है। नवाज शरीफ तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और वे 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान भी पीएम पद पर थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ