Bikaner Road Accident: जैसलमेर हाईवे पर कार बस में घुसी, हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Road Accident

Road Accident

Bikaner Road Accident: बीकानेर में जैसलमेर हाईवे पर कार की बस भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार सवार 6 लोग जयपुर के रहने वाले थे और रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमाॅर्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंपे गए।

पुलिस को बुलानी पड़ी क्रेन

पुलिस ने बताया कि बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर पर कार्यरत राजेश दायमा अपनी पत्नी ऋतु, मां कमला, पिता मुक्तिराम और बच्चों दिव्यांश, बेबी के साथ रामदेवरा जा रहे थे। इस दौरान कार की टक्कर एक बस से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस को बस में फंसी हुई कार को निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। हादसे में राजेश, पत्नी और उनकी मां की मौत हो गई। वहीं घायल पिता और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार राजेश के माता-पिता 3 दिन पहले ही जयपुर से बीकानेर आए थे। जहां राजेश अपने परिवार के साथ रामदेवरा के लिए रवाना हुए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ