इस परिवार का दुश्मन बना सांप, पहले 5 और अब 3 साल के बेटे को बनाया शिकार

Rajasthan Crime News: राजस्थान के अजमेर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार दो बच्चों को सांप ने 3 महीने के अंदर अपना शिकार बनाया। इस घटना से पूरा परिवार टूट चुका है।

Rajasthan Ajmer snake bite news

अजमेर में एक ही परिवार को दो बच्चों को सांप ने बनाया निशाना

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही घर के दो बेटों को कोबरा सांप ने अपना शिकार बनाया है। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।

अजमेर की मांगलियावास तहसील के अमरपुर गांव में 2 बच्चों को सांप ने काट लिया। एक के बाद एक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। परिवार के लोग अभी बेटे की मौत का गम भुले भी नहीं थे कि छोटे बेटे को भी सांप ने काट लिया। जो सिर्फ 3 साल का था। इससे 3 महीने पहले वीरेंद्र के बड़े भाई देवेंद्र को भी कोबरा सांप ने काटा था। वह 5 साल का था।

विज्ञापन

घर में ही मिला सांप

वहीं मृतक बच्चों के पिता कैलाश सिंह ने बताया कि जब बड़े बेटे को सांप ने काटा था। उस समय उसकी तलाश की गई थी लेकिन वो नहीं मिला। गांव के लोगों ने मिलकर मेरे घर के अलावा अन्य घरों में भी काटने वाले सांप की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। ऐसे में सोमवार रात को जब बेटा सो रहा था तभी उसे सांप ने काट लिया। हम सभी उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे लेकिन तब तक सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। हालांकि इस बार सांप घर में ही था। ऐसे में उसे पकड़ लिया गया है। लेकिन हमारा तो सब कुछ खत्म हो चुका है।

प्रदेश में सांप काटने से 13 लोगों की मौत

बता दें कि राजस्थान में एक महीने के दौरान सांप काटने से करीब 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकतर बच्चे है। बारिश के मौसम सांप अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं क्योंकि उसमें पानी भर आता है। ऐसे में सुरक्षित ठिकानों की तलाश में वे इधर-उधर घरों में शरण लेते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ