Agra Jaipur National Highway Accident: राजस्थान के भरतपुर में आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में सवारियों से भरी बस की टक्कर होने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में ड्राइवर, हेल्पर एक सवारी समेत तीन की मौत हो गई। बस में सवार 24 सवारियां गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को RBM अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने बताया, कि घटना रात दो बजे की है। जयपुर आगरा नेशनल हाईवे से पत्थरों से भरा जा रहा ट्रक बरसो गांव के पास खराब हो गया। रात के समय की वजह से ड्राइवर ने ट्रक हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान वहां से एक स्लीपर बस झुंझुनू से ग्वालियर जा रही थी। अंधेरे के कारण बस को ट्रक नहीं दिखा और बस के ड्राइवर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। ट्रक में पत्थर भरे हुए थे। सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान ड्राइवर कमलेश (40) निवासी समसपुर झुंझुनू, झुंझुनू निवासी हेल्पर विजेंद्र सिंह (40) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो घायलों गंभीर होने की वजह से उन्हें जयपुर अस्पताल रेफर कर दिया। जयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मुंशीपुरा निवासी बंटी (22)को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना
पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना देर रात ही दे दी थी। फिलहाल सभी के शव मोरच्युरी में रखवा दिए गए है। बाकी 24 घायल आरबीएम अस्पताल में भर्ती हैं।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
17 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines