Mahangai Rahat Camp: राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैंपों से आमजन को बड़े स्तर पर राहत मिल रही है। कैंपों से लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा शुक्रवार शाम तक 53.58 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, अब तक 2 करोड़ 45 लाख से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किये जा चुके हैं।
राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 19.06 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 34.82 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 3.19 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 37.16 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 16.35 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
बीमा योजना में 44.81 लाख से अधिक लाभान्वित
इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 18.89 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 22.90 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 44.81 लाख एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 44.81 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
कैंपों में इन योजनाओं का मिल रहा लाभ
1. मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपये में सिलेन्डर
2. मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
3. मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
4. मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रत्येक माह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट
5. मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा में 100 कार्य दिवस पूरा करने वाले परिवारों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार एवं कथौड़ी, सहरिया तथा विशेष योग्यजन को 100 अतिरिक्त दिवस का रोजगार
6. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष में 125 दिन कार्य के अवसर
7. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह तथा प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि
8. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए
9. मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए
10. मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं के लिए प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
13 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines