Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

LPG वितरण व्यवस्था पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली समीक्षा बैठक, कालाबाजारी करने वालों को दी कड़ी चेतावनी

LPG Crisis in India: राजस्थान में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गैस आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की कालाबाजारी या लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी.

Author
Written By: kj.srivatsan Updated: Mar 14, 2026 22:10
⸻Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Reviews LPG Distribution
Credit: News24

राजस्थान में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को एक बार फिर राज्य में एलपीजी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों से फीडबैक लिया. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, लेकिन गैस की कालाबाजारी या वितरण में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि एलपीजी आपूर्ति की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए और हर घंटे फीडबैक लिया जाए. बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एलपीजी वितरण व्यवस्था पारदर्शी और सुचारु बनी रहे, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.

अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ये भी साफ किया कि वितरण व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन को समय पर गैस उपलब्ध कराना है. इसलिए प्रशासन ये सुनिश्चित करे कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना ना करना पड़े.साथ ही मुख्यमंत्री ने एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी. मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि गैस की कमी को लेकर बेवजह भ्रम या गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 14, 2026 10:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.