---विज्ञापन---

Rajasthan: बेटी की शादी तोड़ने से नाराज ससुराल वालों ने बुजुर्ग पिता को पीटा, नाक-कान काट साथ ले गए

बाड़मेर: राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले में एक 55 साल के बुजुर्ग पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला बोल दिया जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो […]

बाड़मेर: राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले में एक 55 साल के बुजुर्ग पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला बोल दिया जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं बताया जा रहा है कि हमलावर बुजुर्ग के नाक और कान भी काटकर अपने साथ ले गए हैं।

पुलिस के अनुसार आदर्श सोनड़ी निवासी बुजुर्ग किसान सुखराम विश्नोई पुत्र रणजीताराम रात को अपने घर जा रहा था। इस दौरान गाड़ियों में 10-12 बदमाशों ने बुजुर्ग पर धारदार हथियार, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बुजुर्ग के नाक व कान काट कर साथ ले गए। दाहिना पैर भी तोड़ दिया। बेहोशी के हालात में छोड़ कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने लहूलुहान हालात में सेड़वा हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक कि सुखराम विश्नोई ने अपनी बेटी की शादी कुछ वर्षों पहले की थी। लेकिन लड़की की पहली शादी जल्दी ही टूट गई और वो अपने मायके चली आई। लड़की के पिता ने करीब दो-तीन साल पहले उसकी दूसरी जगह कर दी थी। इसके चलते उसकी बेटी के पहले ससुराल वाले उससे रंजिश रखते थे और बदला लेने के लिए मंगलवार देर रात उसके पिता पर हमला कर दिया।

बता दें कि एक महीने के भीतर हमला कर नाक और कान काटने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में भतीजी की सगाई तोड़ने से नाराज एक पक्ष ने लड़की के चाचा पर धारदार हथियारों से हमला कर चाचा की नाक काटकर अपने साथ लेकर चले गए थे।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2022 06:07 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola