जंतर-मंतर पर जुटेंगे आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थक, 30 को 3 घंटे तक होगा प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में समर्थक अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटेंगे. 30 अगस्त को तीन घंटे के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान करते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं. जानिए क्या है पूरा मामला और समर्थकों की मांग.

Azam Khan, Jauhar University

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी। Photo Credit: News24

विज्ञापन

जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की कानूनी लड़ाई अब राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचती दिख रही है. आजम खान के समर्थकों ने उनके और यूनिवर्सिटी के खिलाफ हो रही कार्रवाइयों के विरोध में रविवार को जंतर-मंतर पर तीन घंटे के सांकेतिक आंदोलन का ऐलान किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट्स के मुताबिक, रविवार 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

समर्थकों से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे. ‘आजम खान अनऑफिशियल’, ‘अब्दुल्ला आजम फैन्स पेज’ और पूर्व सपा विधायक अरशद खान से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस प्रदर्शन को लेकर पोस्ट साझा की गई हैं. पोस्ट में लिखा गया है कि यह विरोध प्रदर्शन टकराव के लिए नहीं, बल्कि इंसाफ, शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और हक की आवाज को मजबूती देने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा.

विज्ञापन

क्यों गरमाया है जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा?

हाल ही में रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने जौहर यूनिवर्सिटी में बिना नक्शा पास कराए बनी 38 इमारतों को ढहाने का आदेश दिया था. हालांकि, बाद में मंडलायुक्त ने इस आदेश पर अंतरिम रोक लगाकर कुछ राहत जरूर दी, लेकिन यूनिवर्सिटी की इमारतों पर अब भी खतरे की तलवार लटकी हुई है. छात्र और समर्थक लगातार इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना बताकर विरोध जता रहे हैं.

जेल में क्यों हैं आजम और अब्दुल्ला?

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र और दो पैन कार्ड बनवाने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद सजा काट रहे हैं. अब्दुल्ला पर कम उम्र में गलत दस्तावेजों के जरिए स्वार सीट से चुनाव लड़ने का आरोप सिद्ध हुआ था. इसके अलावा दोनों नेताओं पर कई अन्य मुकदमे भी चल रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ