ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, TMCP रैली में हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन का आरोप

कोलकाता में तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) की रैली के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में ममता बनर्जी और आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. पुलिस के अनुसार रैली के दौरान सड़क का एक हिस्सा खुला रखने की शर्त और समय सीमा का पालन नहीं किया गया. हेस्टिंग्स थाने में यह मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Mamata Banerjee, Trinamool Chhatra Parishad, Calcutta High Court, Kolkata Police, TMCP Rally FIR

कलकत्ता हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में ममता बनर्जी और आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज। file photo

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की छात्र इकाई ‘तृणमूल छात्र परिषद’ (TMCP) के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली को लेकर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का कथित तौर पर उल्लंघन करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है. गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने 28 अगस्त को कोलकाता की कैथेड्रल रोड पर TMCP के स्थापना दिवस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी थी. अदालत ने अनुमति देते हुए स्पष्ट शर्त रखी थी कि आम जनता और यातायात की सुविधा के लिए सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह खुला रखा जाएगा और कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के भीतर समाप्त होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन नियमों के उल्लंघन का आरोप?

यह कार्रवाई मध्य कोलकाता के हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में की गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 28 अगस्त को मध्य कोलकाता की कैथेड्रल रोड पर आयोजित हुई इस छात्र सभा के दौरान अदालत द्वारा तय की गई शर्तों का पालन नहीं किया गया. सड़क का आवश्यक हिस्सा खुला नहीं छोड़ा गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई. इसके अलावा, आयोजन हाईकोर्ट द्वारा तय की गई समय सीमा से अधिक समय तक चलता रहा.शर्तों की समीक्षा और जांच के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है.

हेस्टिंग्स थाने में केस दर्ज

नियमों की अनदेखी को लेकर कोलकाता के हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में ममता बनर्जी और TMCP के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश के उल्लंघन को लेकर यह मामला दर्ज हुआ है और जांच के दौरान इस उल्लंघन में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और रैली के दौरान बने घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ