PTI
Read More
---विज्ञापन---
साल 1918 में शिमला से दिल्ली आए एक यूरोपीय व्यक्ति अचानक चर्चा का केंद्र बन गए, जिनमें इन्फ्लुएंजा के शुरुआती लक्षण पाए गए थे. ये बीमारी तेजी से अपने पांव पसार रही थी. जानकारी के मुताबितक, कुछ ही महीनों में इन्फ्लुएंज ने दिल्ली शहर में 7,044 लोगों की जान ले ली थी. न्यूज एजेंसी PTI को दिल्ली आर्काइव से मिले दस्तावेजों के मुताबिक, दो साल बाद सितंबर 1920 में ब्रिटिश भारत प्रशासन ने दिल्ली में नॉर्मल इन्फ्लुएंजा को ऑफिशियली संक्रामक रोग घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें: यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, दिल्ली में सामने आए H1N1 के 166 नए मामले; मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2612
इस नोटिफिकेशन के बाद इन्फ्लुएंजा को पंजाब नगरपालिका अधिनियम के तहत संक्रामक रोगों से जुड़े प्रावधानों में शामिल कर लिया गया. उस समय दिल्ली का नगर प्रशासन इसी अधिनियम के तहत काम करता था. इसके साथ ही बीमारी के ट्रांसमिशन को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली नगरपालिका को अधिकार मिल गए. अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल, दिल्ली के वरिष्ठ सलाहकार (आंतरिक चिकित्सा) डॉ. संचयन रॉय ने कहा कि आज H1N1 को दिल्ली के संक्रमण नियंत्रण दिशानिर्देशों के तहत रिपोर्ट किए जाने वाले संक्रमण के रूप में शामिल किया गया है, लेकिन मौसमी इन्फ्लुएंजा के हर मामले की अलग-अलग सूचना देना जरूरी नहीं है.
दिल्ली आर्काइव में सुरक्षित 1918 की एक चिकित्सा रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ध्यान में आया पहला मामला एक ऐसे यूरोपीय व्यक्ति का था, जो हाल ही में शिमला से आया था. शिमला में मौजूद उसके परिवार के सदस्य इन्फ्लुएंजा से पीड़ित थे. एक हफ्ते बाद, उसी घर में रहने वाला एक और यूरोपीय व्यक्ति साफ तौर पर संक्रमित पाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे सितंबर चिंता या घबराहट की कोई खास वजह नहीं थी. मरीजों को बुखार, गले में खराश और खांसी की शिकायत थी, लेकिन अक्टूबर तक मामले ज्यादा सामने आने लगे. वे ज्यादा गंभीर और जानलेवा हो गए. दिल्ली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की 1918 की एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, अक्टूबर और नवंबर के महीनों में राजधानी में इन्फ्लुएंजा से 23,175 लोगों की मौत हुई थी. साल 1918-19 की इन्फ्लुएंजा महामारी भारत के आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदाओं में से एक थी.
ये भी पढ़ें: फ्लू के ये लक्षण बच्चों में दिखें तो भूलकर भी न भेजें स्कूल! H1N1 को लेकर जारी हुई एडवाइजरी
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।