CM Mann Gift To Punjabis And NRIs: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एनआरआई और पंजाबियों को बड़ा तोहफा दिया है। अगर आप पंजाब के रहने वाले हैं और दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर अक्सर देश-विदेश की यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए लाभकारी है। पंजाब के लोगों में विदेश यात्रा का चलन काफी आम है। बड़ी संख्या में हर साल पंजाब के लोग कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका या अन्य यूरोपीय देशों में जाकर बसते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार आईजीआई एयरपोर्ट पर पंजाबियों के लिए एक स्पेशल काउंटर खोलने जा रही है।
सीएम भगवंत मान की सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली जीएमआर कंपनी के साथ एक करार किया है। बताया गया कि बीते महीने 12 जून को दो साल के लिए एक समझौते पर कंपनी और पंजाब सरकार के बीच साइन किए गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर यह स्पेशल काउंटर 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन अपनी सेवाएं मुहैया कराएगा। इस सुविधा केंद्र का उद्देश्य, NRI और अन्य यात्रियों को हवाई अड्डे पर हर संभव मदद देना है।
ये रहेंगी व्यवस्थाएं
पंजाब सरकार का कहना है कि इस केंद्र के पास 2 इनोवा कारें होंगी जो यात्रियों की स्थानीय आवाजाही में पंजाब भवन और अन्य नजदीकी स्थानों पर मदद के लिए मौजूद रहेंगी। बताया गया कि कोई भी यात्री या उनके रिश्तेदार की फ्लाइट कनेक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान की सुविधाओं और हवाई अड्डे पर आवश्यक किसी भी अन्य सहायता के लिए मदद ले सकते हैं।
ठहरने की व्यवस्था
पंजाब सरकार का कहना है कि आपात स्थिति में उपलब्धता के आधार पर पंजाब भवन या दिल्ली में कुछ कमरे यात्रियों या उनके रिश्तेदारों के लिए मुहैया कराएगी। इस हेल्प सेंटर का नंबर 011-61232182 है। यात्री जब चाहें इस नंबर पर कॉल कर सेवाएं ले सकते हैं।
पहले भी वोल्वो बस सेवा शुरू कर चुकी पंजाब सरकार
इससे पहले पंजाब सरकार ने एनआरआई लोगों को सुविधा देने के लिए सीधे एयरपोर्ट तक वॉल्वो बसें चलाई थीं, जो 2018 में बंद कर दी गई थीं। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने वाली एकमात्र सुखबीर बादल परिवार की इंडो कनैडियन बसें टूरिस्ट परमिट पर दिल्ली जा रह थी। लेकिन 15 जून 2022 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उसका विस्तार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली तक के लिए किया था। पंजाब से कुल 55 वोल्वो बसें चलाने की घोषणा करते हुए बस सेवा शुरू की गई थीं।
ये भी पढ़ें- पंजाब की भगवंत मान सरकार का कमाल; रजिस्ट्रेशन रेवेन्यू में बनाया रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
11 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
12 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines