Punjab is Best Place for Industrialist, राजपुरा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को राजपुरा में 138 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्थापित हो रहा कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर रखा। इस दौरान सभा को संबोधन करते हुए सीएम मान ने कहा कि पशुओं के लिए फीट बनाने वाली दुनिया की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में शामिल डी हियूज़ कंपनी पंजाब के राजपुरा में अपना प्लांट स्थापित करने जा रही है। 138 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस प्लांट से ऐसे किसानों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही राज्य के युवाओं के लिए नए रोजगार पैदा होंगे।
पंजाब में पहला बड़ा निवेश
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह नीदरलैंड की किसी एक कंपनी का पंजाब में पहला बड़ा निवेश है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड को विश्व भर में कृषि उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यातक माना जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्लांट पशुओं के लिए हरेक तरह के उत्पाद बनाऐगा, जिनमें कम्पाउंड फीड, कनस्टरेटस, बेस मिक्स और डेयरी मिनरल मिक्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: रील बना रहे 2 दोस्तों का फोन छीन कर भागे, लोगों ने पकड़ कर पीटा तो बोले- हम तो मजाक कर रहे थे
दुनिया भर के उद्योगपति कर रहे पंजाब का रुख
राज्य सरकार की कोशिशों की वजह से दुनिया भर के अग्रणी उद्योगपति अब पंजाब का रुख कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि हमेशा से रिवायती फसलों की खेती कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसान अब फसली विभिन्नता के लिए नये रास्तों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग अब बेहतर कमाई के लिए बाग़बानी, डेयरी, मुर्ग़ी पालन, मछली पालन, सूअर पालन जैसे कई नए पेशे की तरफ अपना रुख कर रहे हैं।
पंजाब में मिलेगा ये सब कुछ
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब मौकों की धरती है और देश के विकास का प्रवेश द्वार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया भर के कारोबारियों को पंजाब में निवेश करके बेहद लाभ होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि पंजाब अब देश के औद्योगिक केंद्र के तौर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पंजाब में कारोबारियों को व्यापार के लिए पूरी तरह से सांप्रदायिक सदभावना, उद्योगों के लिए अनुकूल अमन वाला माहौल मिलेगा। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि उन्हें पंजाब में कारोबार और फ़ैक्टरियां बढ़ाने के लिए इस अनुकूल माहौल और बेहतरीन बुनियादी ढांचे, बिजली, हुनरमंद मानवीय साधनों और बेहतरीन औद्योगिक का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहिए।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
8 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines