2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी… झोटा के अंतिम संस्कार पर पंजाब सरकार और कमेटी के बीच समझौता

Punjab News: पंजाब के एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का मर्डर 13 अक्तूबर 2026 को हुआ था, लेकिन इंसाफ की मांग को लेकर अभी तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया था. अब पंजाब सरकार से समझौते के बाद अब उनका क्रिया क्रम किया जाएगा.

Parwinder Singh Jhota Insta @parvinder5308

परविंदर सिंह झोटा (Photo-Instagram/@parvinder5308)

Parwinder Singh Jhota Murder Case: पंजाब के परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर जारी विवाद पर आखिरकार सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच सहमति बन गई है. 4 नवंबर को दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के मुताबिक 6 नवंबर को परविंदर सिंह का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा. सरकार ने उनकी पत्नी को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी और 2 करोड़ रुपये आर्थिक मदद देने पर सहमति जताई है.

विज्ञापन

मानसा में बनेगा स्मारक और ट्रॉमा सेंटर

समझौते के तहत परविंदर सिंह के पिता और एंटी ड्रग टास्क फोर्स के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे. पंजाब में फ्लेक्स फाड़ने की घटनाओं से जुड़े मामलों को भी रद्द करने पर सहमति बनी है. सरकार मानसा में परविंदर झोटा का स्मारक बनाएगी. इसके अलावा उनके नाम पर उनके गांव ख्याला में ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसके प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने की बात कही गई है.

विज्ञापन

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले युवक के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. वहीं गांव भंमे कलां के मृतक दलजीत सिंह की पत्नी को मानसा डीसी ऑफिस में नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. समझौते की एक अहम शर्त के मुताबिक पोस्टमार्टम से पहले लक्खा सिधाना और मोहनीत शेरों को रिहा किया जाएगा. पंजाब के सीएम भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास का 5 नवंबर को होने वाले घेराव भी फिलहाल टाल दिया गया है.

13 अक्टूबर को हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 2026 को मानसा जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के वक्त वो एक मेडिकल स्टोर संचालक से कथित तौर पर नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर सवाल कर रहे थे और फेसबुक पर लाइव थे. इसी दौरान विवाद बढ़ा और मेडिकल स्टोर संचालक ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी. झोटा को 3 गोलियां लगीं, जबकि उनके 4 साथी भी घायल हो गए. पुलिस ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को 14 अक्टूबर को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

सीबीआई जांच का भी हुआ था ऐलान

हत्याकांड के बाद पंजाब में लगातार विरोध प्रदर्शन हुए. परिवार और इंसाफ कमेटी ने मुआवजे, सरकारी नौकरी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी. सीएम भगवंत मान ने 20 अक्टूबर को मामले की सीबीआई जांच कराने का ऐलान किया था. अब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौते के बाद पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार का रास्ता साफ हो गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ